सीएम योगी का भाषण बना, कैराना में बीजेपी की हार का कारण
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और हिंदुत्व के चेहरे भी. लेकिन हिंदुत्व का यह चेहरा और राज्य का सीएम अपनी ही सीट गोरखपुर के उपचुनाव में पिछले दिनों बुरी तरह हार चुका है. गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी की हार के साथ-साथ फूलपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी भाजपा की इज्जत नहीं बचा सके.
इस बड़ी हार के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए योगी ने कहा था कि भाजपा अतिआत्मविश्वास के कारण हारी. माना जा रहा था कि यह योगी सरकार और भाजपा के लिए एक सीख है और यहां से भाजपा की हार का सिलसिला थम जाएगा. लेकिन नूरपुर और कैराना में हार ने एकबार फिर योगी के नेतृत्व और राजनीति पर सवाल उठा दिए हैं. कैराना के लिए तो कहा जा रहा है कि योगी का एक भाषण वहां भाजपा को ले डूबा.
कैराना में भाजपा की जीत के लिए जाट वोट सबसे महत्वपूर्ण था. जाटों ने पिछले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ देकर इसे साबित भी किया था. लेकिन जब उपचुनाव के लिए प्रचार करने योगी कैराना पहुंचे तो वहां उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिससे जाट वोट भाजपा के खिलाफ हो गया.





