डीएम किंजल के सख्त होते ही अधिकारियों के फूले हाथ पांव

उत्तर प्रदेश/ डीएम किंजल सिंह द्वारा स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो को फर्जी बताकर सीएमओ को बैठक से बैंरग लौटने के बाद महकमें में हड़कम्प मच गया। मंगलवार को पूरा महकमा आंकड़ो को दुरुस्त करने में लगा रहा। सीएमओ प्रमोद कुमार ने अगले चार दिन में आंकड़ो को दुरुस्त करने जिलाधिकारी के समक्ष पुनः प्रस्तुत करने की बात कही है।

डीएम किंजल के सख्त होते ही अधिकारियों के फूले हाथ पांव

किंजल के सख्त होते ही अधिकारियों के फूले हाथ पांव

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में होनी थी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी किंजल सिंह कर रही थी। समिति के अंदर एनएचआरएम सम्बंधी योजनाएं होती है। इसमें सीएमओं केा जननी सुरक्षा योजना, मातृ शिशु सुरक्षा योजना, हौसला पोषण योजना, किशोरी स्वास्थ्य योजना, अंधता निवारण योजना के अब तक आंकड़ो को सीएमओं को प्रस्तुत करना था।

सीएमओं प्रमोद कुमार ने जैसे ही आंकड़ो की फाइल जिलाधिकारी के समक्ष रखी। डीएम ने सभी आंकड़ो को फर्जी बताकर वापस कर दिया। डीएम ने आंकड़ो को सही करके प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। डीएम की सख्ती के बाद पूरा स्वास्थ्य महकमा आंकड़ो को सही करने में जुट गया। मंगलवार को इसका नजारा सीएमओं कार्यालय में दिखाई दिया।
 
Back to top button