राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मनाया गया विश्व मधुमक्खी दिवस

लखनऊ : राजधानी के आलमबाग क्षेत्र स्थित राजकीय उद्यान में रविवार (20 मई) को विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर एक विशेष कार्यशाला और व्याख्यान का आयोजन किया गया. विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मधुमक्खी पालन, बागवानी और पर-परागण के महत्व की जानकारी दी गई.

राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मनाया गया विश्व मधुमक्खी दिवस

सिखाई गईं मधुमक्खी पालन की बारीकियां

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक आर पी सिंह के मुताबिक पूरे प्रदेश में रविवार ( 20 मई ) को विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर प्रदेश के लोगों को मधुमक्खी पालन, बागवानी, कृषि फसलों एवं पर-परागण के महत्व की जानकारी दी गई.

साथ ही कार्यशाला का भी आयोजन किया गया. विश्व मधुमक्खी दिवस पर लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र स्थित राजकीय उद्यान में एक आयोजन किया गया, जिसमें मधुमक्खी पालन तथा बागवानी के उत्पादों जैसे-शहद, रायल जैली, बी-पोलेन, प्रपोलिस एवं बी-वैक्स आदि के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई. इस आयोजन में सम्मिलित हुए किसानो और व्यवसायियों ने कार्यशाला और व्याख्यान के जरिए मधुमक्खी पालन, बागवानी एवं कृषि फसलों से जुडी जानकारियों को अपने व्यवसाय के लिए लाभदायक बताया.

Back to top button