job alert: पटवारी के 7 हजार रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में रिक्त पड़े 7 हजार पटवारी पदों के लिए भर्ती का एलान किया गया है. जिसके तहत राज्य सरकार दिसंबर से पहले पटवारियों के 7,398 पदों के लिए परीक्षा कराएगी. इस परीक्षा के लिए कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है. नए पदों की यह परीक्षा वर्ष 2016-2017 के लिए है. इसके बाद जितने रिक्त पद होंगे उनकी परीक्षा अगले वित्त वर्ष में ली जाएगी.

job alert: पटवारी के 7 हजार रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के जरिये ये परीक्षाएं एक साथ की जाएगी. पटवारी की इस परीक्षा को लेकर वित्त विभाग ने एजेंडे पर चर्चा के वक़्त तर्क दिया था कि, इस परीक्षा को एक साथ ना कराने के बजाय तीन चरणों में कराई जाये, किन्तु राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने इस तर्क को नकारते हुए एक ही चरण में परीक्षा लेने के लिए कहा है. सरकार बार बार होने वाली परीक्षा में आने वाले व्यवधानों से बचना चाहती है. 
 
वही यह भी पता चला है कि पटवारी से नायब तहसीलदार पर पदोन्नति के लिए होने वाली परीक्षा भी जल्द ही होगी. राजस्व मंत्री ने इस बारे में बताया है कि इस समय मध्यप्रदेश में पटवारियों के करीब सवा सात हजार पद रिक्त है. चयन परीक्षा होने के बाद तीन बैच बनाये जायेगे. परीक्षार्थी का चयन होने के बाद एक बैच की ट्रेनिंग में 9 माह का वक़्त लगता है. ट्रेनिंग पूरी होने के साथ ही चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी जाएगी.

Back to top button