पीएम मोदी ने लगाया लम्बा सिक्‍सर; जम्‍मू कश्‍मीर पर लगेगा राष्‍ट्रपति शासन!!

नई दिल्‍ली। जम्‍मू कश्‍मीर में चले आ रहे हालातों को देखते हुए केंद्र सरकार  ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार अब जम्‍मू कश्‍मीर में राष्‍ट्रपति शासन लगाने का फैसला लेने की तैयारी में है।

पीएम मोदी ने लगाया लम्बा सिक्‍सर; जम्‍मू कश्‍मीर पर लगेगा राष्‍ट्रपति शासन!!

जम्‍मू कश्‍मीर पर होगा बड़ा फैसला

आपको बता दें कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह बीते दो दिनों से जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि केंद्र राजनाथ सिंह के दिल्‍ली आने के बाद ही केंद्र सरकार कड़ा फैसला करने की तैयारी में है। दरअसल केंद्र सरकार ने जम्‍मू कश्‍मीर के हालात सुधारने के लिए जिम्‍मेदारी राज्‍य की पीडीपी-बीजेपी सरकार को सौंपी थी। लेकिन राज्‍य सरकार की नाकामी के बाद अब केंद्र ज्‍यादा इंतजार नहीं करेगा।

जम्‍मू कश्‍मीर में चली आ रही अशांति को इस महीने के अंत तक 50 दिन से ऊपर हो जाएंगे। कानून व्यवस्था राज्य का मुद्दा है और राज्य सरकार ने भी अपनी ओर से कई कदम उठाए हैं जिन पर केंद्र सरकार की भी नजर बनी हुई है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा इस मायने में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान राज्य सरकार की ओर से अब तक उठाए गए कदमों की भी समीक्षा की जा सकती है। समीक्षा के आधार पर ही केंद्र सरकार अपनी आगे की रणनीति बनायेगा।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र के सामने ये भी विकल्प हैं, इनमें एक विकल्प वहाँ पर राज्यपाल शासन लगाना भी हो सकता है। राज्यपाल को बदलना भी एक विकल्प है जिस पर विचार किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का आकलन है कि दक्षिणी कश्मीर में जिन राजनीतिक दलों का जनाधार है उनके वहां हस्तक्षेप करने से हालात काबू में आ सकते हैं।

Back to top button