बदायूं में देवी की प्रतिमा तोड़े जाने से तनाव, पुलिस बल तैनात

बदायूं। महापुरुषों की मूर्तियां तोड़ने पर आमादा आराजतत्व अब देवी देवताओं की मूर्तियों को तोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बदायूं में फैंजगंज के गवां देवत मंदिर में आज टूटी देवी प्रतिमा को देखकर लोगों में तनाव फैल गया। तनाव के बीच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मंदिर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि यह प्राचीन मंदिर मुस्लिम बहुल मुहल्ले में है।बदायूं में देवी की प्रतिमा तोड़े जाने से तनाव, पुलिस बल तैनात

दोषी पर कठोर कार्रवाई होगी

गुरुवार रात करीब आठ बजे कस्बा निवासी नरेश कश्यप ने मुराद पूरी होने पर करीब सप्ताह पहले दुर्गा देवी की प्रतिमा की स्थापना कराई थी। यह वार्ड नंबर सात स्थित गवां देवत मंदिर के नाम से जाना जाता है। गुरुवार शाम नरेश अपनी पत्नी के साथ मंदिर में पूजा करने पहुंचा तो प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटा देखकर आक्रोशित हो उठा। उसने आस पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। मूर्ति टूटने की बात कस्बे आग की तरह फैल गई। सौ से अधिक लोग थाने पहुंच गए। पुलिस भी उनके साथ मंदिर पहुंची। घटना स्थल पर एक पत्थर भी मिला है। इसी पत्थर से मूर्ति तोड़े जाने की आशंका है। नरेश कश्यप समेत कस्बे के लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button