इस देश ने 53 हजार हिंदुओं को दी पनाह

वाशिंगटन। अमेरिका बीते एक दशक में 53 हजार से भी ज्यादा हिंदुओं को शरण दे चुका है। अधिकांश हिंदू भूटान के हैं। इस अवधि में भारत से महज 11 हिंदुओं ने ही शरण ली अमेरिका में सबसे ज्यादा ईसाई और मुस्लिम समुदाय के शरणार्थियों ने पनाह ली है। विदेश विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह बात सामने आई है।

06_04_2016-06america

अमेरिका ने 53 हजार हिंदुओं को दी पनाह

पियू रिसर्च के मुताबिक 2005 से इस साल अगस्त तक 53,662 हिंदू शरणार्थियों को अमेरिका में शरण दी गई। इनमें सिर्फ भूटान से ही 53,015 शरणार्थी थे। शरण पाने वाले हिंदुओं में श्रीलंका से 383, नेपाल से 144, म्यांमार से 95, भारत से 11, पाकिस्तान से 6, वियतनाम से 5, बांग्लादेश से 2 और कंबोडिया से 1 शामिल है।

सबसे ज्यादा 2009 में 11,836 हिंदुओं को अमेरिका में शरण मिली थी। इसके बाद 2011 में नौ हजार से ज्यादा हिंदुओं को पनाह दी गई। इस साल 1,234 हिंदुओं को शरण मिल चुकी है। इनमें से 1,181 भूटान के हैं। 2016 में 28,957 मुस्लिमों को अमेरिका में शरण दी गई। इस दौरान ईसाई शरणार्थियों की संख्या 27,556 रही।

Back to top button