अगर आप होना चाहते हैं मालामाल तो बस घर में रखें ये 4 चीज़ें

अगर आप होना चाहते हैं मालामाल तो घर में रखें ये 4 चीज़ें। जिस घर पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है, वहां धन का वास होता है, सुख व शांति का वातावरण कायम रहता है। वास्तु भी इसी परंपरा का एक अंग है। वास्तुशास्त्र में ऐसी अनेक वस्तुओं का उल्लेख किया गया है जिनसे लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं।

अगर आप होना चाहते हैं मालामाल तो घर में रखें ये 4 चीज़ेंआइये जानते है कौन-कौन सी है वो 4 चीज़ें

बांसुरी: भगवान कृष्ण का प्रिय वाद्य बांसुरी वास्तुदोष दूर करने के साथ ही घर को खुशनुमा बनाने में भी सहायक है। बांस के अलावा चांदी की बांसुरी भी रखी जा सकती है। जहां स्वर्ण या चांदी की बांसुरी होती है वहां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

गणपति प्रतिमा: गणेशजी की नृत्य करती प्रतिमा घर में होने से वहां लक्ष्मी का आगमन व अखंड वास होता है। नृत्य करते हुए गणपति शुभ समाचार व लक्ष्मी के वाहक होते हैं।

एकाक्षी नारियल: नारियल को श्रीफल भी कहा जाताहै। श्री लक्ष्मी का नाम है, अत: यह फल मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। अगर एकाक्ष नारियल हो तो उसे घर में रखना शुभ होता है।

शंख: घर के पूजनस्थल में पूजा की सामग्री के साथ शंख रखना शुभप्रद होता है। शंख सागर से निकलता है और वहीं से देवी लक्ष्मी भी प्रकट हुई थीं। अत: लक्ष्मीजी को शंख अत्यंत प्रिय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button