कुछ ऐसे खर्चीले स्‍वभाव के होते हैं सिंह राशि वाले

गरम चीजों को खाने से बचें

सामान्‍य रूप से सिंह राशि वाले गर्म स्‍वभाव के होते हैं इसका अर्थ गुस्‍सैल नहीं बल्‍कि उर्जा से भरे होना है। इनके विचार हमेशा उच्च रहते हैं। ये लोग किसी भी बात का निर्णय बहुत शीघ्रता से करते है। ये दयावान और शूर-वीर होते  हैं साथ धार्मिक भावनाओं में रूचि रखते हैं। सिंह राशि वाले सदा सब में विश्वास करते हैं। वैसे तो इनका स्वास्थ्य ठीक रहता है, पर हृदय रोग और कभी कभी खांसी के हमले का भय सम्भव है। प्रतिदिन कुछ समय के लिए पूर्ण विश्राम करना चाहिए। सिंह राशि वालों को अग्नि द्वारा कष्ट हो सकता है। इन लोगों को गरम खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसी चीजों का सेवन अवश्‍य करें जो खून साफ करती हों।कुछ ऐसे खर्चीले स्‍वभाव के होते हैं सिंह राशि वाले

शुभ चीजें 

सिंह राशि वालों के लिए लाल और हरा रंग, हीरा और कस्तूरी और रविवार का दिन शुभ माना जाता है। इनके शुभ अंक 1, 2, 3, 4, 7, 8 होते हैं। इनके मित्र अधिक होते हैं, किन्तु सच्चे मित्र कम ही मिलेंगे। मित्रों से हृदय की बातें न बतायें इससे हानि होने का भय है। ये लोग कई बार कोई काम बिना विचारे ही कर डालते हैं ऐसे में पंडित विजय त्रिपाठी जी की सलाह है कि तहरीरों और प्रतिज्ञा-पत्रों पर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर न करें। स्‍वभाव से खर्चीले होने के कारण धन संचित नहीं रह पाता है,परंतु धन का विशेष आभाव भी नहीं रहता है।  

जोखिम के शौकीन 

सिंह राशि वाले किसी कम्पनी के संचालक, मैनेजर, डाक्टर और फौज में अधिकारीर हो सकते है। इन्‍हें दुर्गम या दुःसाध्य स्थानों मतलब जोखिम वाली जगहों में काम करने में मजा आता है। उत्‍तेजित करने वाली बातों और चीजों से इन्‍हें संभल कर रहना चाहिए। बेहतर होगा हमेशा शान्तिपूर्ण वातावरण में कार्य करें क्‍योंकि कलहपूर्ण स्‍थितियों में ये अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। सिंह राशि वाले प्रेमी एवं मिलनसार और दयालु स्वभाव के होते हैं। हालांकि ये राजसी प्रवृत्‍ति के और दूसरों पर शासन करने के आदी होते हैं, और स्वयं आज्ञापालक नहीं होते। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button