अमेरिकन चैनल ABC ने मांगी प्रियंका चोपड़ा से माफी

priyanka-chopra-560cee846cd6d_lजाने माने अमेरिकन प्राइम टाइम शो ‘क्वांटिको’ में लीड किरदार निभा रही बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाने में कामयाब हुईं।

इस शो को लेकर प्रियंका की पूरी दुनिया में वाहवाही हो रही है साथ में पूरा बॉलीवुड पीसी के सपोर्ट में खड़ा है। वही शो को लेकर चौकानें वाली खबर सामने आई।

इस शो को बनाने वाला चैनल ABC शायद अभी प्रियंका की सूरत से वाकिफ नहीं है क्योंकि हाल ही में क्वांटिको शो बनाने वाले ABC नेटवर्क ने ही शो के लिए किए गए प्रियंका के एक इंटरव्यू के प्रोमो में उनकी जगह किसी और एक्ट्रेस की तस्वीर चला दी।दरअसल प्रियंका चोपड़ा के प्रमोशन के लिए चलाए गए प्रोमो में प्रियंका के नाम पर 2009 में मिस वर्ल्ड रही युक्ता मुखी की तस्वीरें दिखाई गई जबकि प्रियंका साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनीं थीं। चैनल पर चलने वाले इस वीडियो के बाद इस गलती को लेकर कई ट्वीट भी सोशल नेटवर्क साइट्स पर नजर आने लगे।

‘नाइटलाइन’ चैनल पर जारी किए गए इस वीडियो पर चैनल ने अपनी इस गलती के चलते प्रियंका से ट्वीट कर माफी भी मांगी और सुधारे गए वीडियो को  ट्वीट के साथ पोस्ट भी किया। जिसके बाद प्रियंका ने उनके ट्वीट का जवाब थैंक्यू में दिया।

गौरतलब है कि प्रियंका शो 3 अक्टूबर को ऑन एयर होने वाला है। प्रियंका इसके अलावा प्रकाश झा निर्देशित गंगाजल साथ ही संजय लीला भसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में नजर आने वाली हैं। प्रियंका की फिल्म बाजीराव मस्तानी इसी साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button