महान फुटबॉलर पेले मारकाना रिओ में करेंगे खेलों के महासंग्राम का शुभारम्भ

रियो डी जेनेरियो। खेलों के इतिहास के सबसे ज्यादा संकट से घिरे रियो ओलिंपिक खेलों का महासंग्राम शुक्रवार को शुभारंभ होगा। दक्षिण अमेरिका में पहली बार ओलिंपिक का आयोजन हो रहा है। महान फुटबॉलर पेले मारकाना स्टेडियम में होने वाले शुभारंभ समारोह में ओलिंपिक ज्योति प्रज्वलित करेंगे। हालांकि पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि पेले के पास इस कार्यक्रम के लिए समय नहीं है।

महान फुटबॉलर पेले मारकाना रिओ में करेंगे खेलों के महासंग्राम का शुभारम्भ

उद्घाटन समारोह आमतौर पर भव्य पैमाने पर आयोजित होते रहे हैं, लेकिन रियो का उद्घाटन समारोह तड़क-भड़क से दूर रहेगा। समारोह के कार्यकारी निर्माता माकरे बैलिच ने कहा कि उद्घाटन समारोह ब्राजील के मौजूदा हालात और आर्थिक स्थिति के हिसाब से ही आयोजित किया जाएगा।

महासंग्राम में बोल्ट होंगे आकर्षण

जमैका के “स्प्रिंट किंग” उसेन बोल्ट सभी के आकर्षण का केंद्र होंगे। बोल्ट के अलावा सभी की निगाहें तरणताल पर लगी होंगी, जिसमें अमेरिकी स्टार माइकल फेल्प्स पर सबकी नजर होगी। ओलिंपिक इतिहास के सबसे ज्यादा चमकदार खिलाड़ी फेल्प्स ने 31 साल की उम्र में संन्यास से वापसी की है। उनके नाम 18 स्वर्ण सहित 22 पदक हैं।

एक नजर इधर भी…

  • 78,000 दर्शक क्षमता है माराकाना स्टेडियम की, यहां ओलिंपिक का शुभारंभ और समापन समारोह होगा
  • 28 खेलों की कुल 306 स्पर्धाओं में भाग लेंगे खिलाड़ी
  • 206 देशों के 11000 से अधिक खिलाड़ी कर रहे हैं शिरकत
  • 33 आयोजन स्थलों पर होंगे मुकाबले
  • 112 वर्ष बाद गोल्फ की ओलंपिक में हो रही है वापसी
  • 21 देशों ने भेजा है सौ से अधिक खिलाड़ियों का दल। इसमें अमेरिका के सबसे से ज्यादा 550, मेजबान ब्राजील के 465, जर्मनी के 420, ऑस्ट्रेलिया के 419 और चीन के 401 हैं।
Back to top button