गहलोत-पायलट ने कहा भाजपा की उल्टी गिनती शुरू, उपचुनावों के नतीजे निकले चौंकाने वाले

गुजरात विधानसभा चुनावों के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस के लिए राजस्थान से भी जश्न की खबर है। सत्ता के सेमीफाइनल माने जा रहे है राजस्थान में हुए उपचुनाव के रुझानों ने भाजपा के दिग्गजों की नींद उड़ा दी है। अलवर, अजमेर लोकसभा व ​मांडलगढ़ विधानसभा सीट के अब तक आए रुझानों में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर है।
​
गहलोत-पायलट ने कहा भाजपा की उल्टी गिनती शुरू, उपचुनावों के नतीजे निकले चौंकाने वालेवहीं रुझानों के बाद कांग्रेस में जयपुर से लेकर दिल्ली तक जश्न का माहौल है। कांग्रेस के जयपुर कार्यालय में सुबह से ही मिठाई बंटना और ढोल नगाड़े बजना प्रारंभ हो गया है। इसके उलट भाजपा कार्यालय सुनसान है। जबकि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लेकर भाजपा के दिग्गज मंत्री ने फिलहाल रुझानों पर प्रतिक्रिया व्य​क्त नहीं की है। 

ये बोले दिग्गज

कांग्रेस के दिग्गज ओर राहुल गांधी के करीबी अशोक गहलोत ने कहा है कि भाजपा की उल्टी गिनती प्रारंभ हो गई है। वहीं राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट का कहना है उपचुनाव के नतीजों ने वर्तमान भाजपा सरकार को असफल घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस के लिए उपचुनावों के नतीजे संजीवनी का काम कर सकते है। क्योंकि बीते कुछ समय में देश में अधिकतर स्थानों के विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस को मायूस करने वाले ही रहे है। 
 
 
Back to top button