पेड़ पर अटका हुआ था बाघ, पास आकर देखा तो चारो तरफ मच गया हड़कंप

एक बाघ पेड़ पर अटका हुआ था, लेकिन जैसे ही पेड़ के पास लोग पहुंचे हड़कंप मच गया।

फतेहपुर के जंगल में नर बाघ का शव पेड़ की जड़ पर अटका मिला। वन अधिकारियों ने आशंका जताई है कि पहाड़ी से गिरने से बाघ की मौत हुई होगी। उसके सभी अंग, दांत, नाखून आदि सुरक्षित थे। हालांकि शव में कीड़े पड़ गए थे। बाघ की उम्र सात-आठ साल बताई जा रही है।

पेड़ पर अटका हुआ था बाघ, पास आकर देखा तो चारो तरफ मच गया हड़कंपरामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत फतेहपुर रेंज के वन कर्मी जमरानी कालोनी के पीछे जंगल में गश्त कर रहे थे। इस बीच जंगल में एक पेड़ की जड़ से बाघ अटका दिखाई दिया। इस पर वन कर्मियों में हड़कंप मच गया।

पहाड़ियों से नीचे रपटता हुआ आया और पेड़ से अटक गया बाघ

 जब बाघ के शरीर में काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने नजदीक जाकर देखा। बाघ मरा हुआ था। कर्मियों ने तुरंत बाघ के मरने की सूचना आला अधिकारियों को दी।

प्रभागीय वनाधिकारी नेहा वर्मा और उप प्रभागीय वनाधिकारी केएन भारती मौके पर पहुंचे। वन अधिकारियों की मानें तो बाघ का शव पेड़ से अटका हुआ था इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ डंगारी की पहाड़ियों से नीचे रपटता हुआ आया और पेड़ से अटक गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई होगी। पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा और डॉ. सुमित नयाल की टीम ने बाघ का पोस्टमार्टम किया है।

बाघ का शव पेड़ की जड़ पर अटका मिला है। आशंका है कि डंगारी की पहाड़ी से रपटने पर मौत हुई होगी। शव के सभी अंग सुरक्षित हैं, पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को जला दिया गया है।

Back to top button