अगर आपको गाड़ियों से प्यार है तो जरूर जाएं यहाँ, 24 व्हीकल की होने जा रही है लांचिंग

नॉलेज पार्क-2 स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 8 से 14 फरवरी तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय ऑटो एक्सपो-2018 में हाइब्रिड वाहन आकर्षण का केंद्र होंगे। इस बार 24 गाड़ियों की लांचिंग होगी।
ऑटो एक्सपो में दुनिया भर की 51 कंपनियां अपनी 300 से अधिक गाड़ियां प्रदर्शित करेंगी। सोमवार को सियाम ट्रेड फेयर ग्रुप के अध्यक्ष अरुण मल्होत्रा, निदेशक देबाशीष मजूमदार ने यह जानकारी दी।
ऑटो एक्सपो-2018 में इस बार 28 दोपहिया, 14 चौपहिया, नौ वाणिज्यिक वाहन निर्माता यानी कुल-51 कंपनियां हिस्सा लेंगी। हालांकि पिछली बार 58 कंपनियां आई थीं। इस बार फॉक्सवैगन ग्रुप हिस्सा नहीं ले रहा है।