CM नीतीश ने डीएन सहाय के निधन पर जताते हुए कहा-राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल डीएन सहाय के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वे मूलतः बिहार के रहने वाले थे। वे एक कुशल राजनेता, पुलिस अधिकारी और कर्मठ समाजसेवी थे। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।
दिनेश नंदन सहाय उर्फ़ डीएन सहाय बिहार के मधेपुर के रहने वाले थे। उन्होंने आरा के HD जैन कॉलेज से अपने करियर की शुरुआत लेक्चरर के रूप में की थी। IPS में चुने जाने के बाद वह बिहार कैडर में चले आए। 1 सितंबर 1994 को बिहार के डीजीपी के रूप में वह रिटायर हुए। इसके बाद उन्होंने राजनीति ज्वाइन की थी। जनवरी 1995 में डीएन सहाय ने समता पार्टी ज्वाइन की। जब छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ तो वे इसके पहले राज्यपाल बनाए गए। 2003 तक वह इस पद पर रहे। इसके बाद वे त्रिपुरा के राज्यपाल बनाए गए थे।





