एक साल में 1.46 करोड़ बार सूर्य नमस्कार कर 15 हजार छात्रों ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

नासिक. नासिक शिक्षण प्रसारक मंडल (एनएसपीएम) द्वारा संचालित विभिन्न संस्थानों के लगभग 15 हजार छात्रों ने पिछले एक वर्ष में 1,45, 95,786 बार सूर्य नमस्कार करने के लक्ष्य को हासिल कर एक विश्व रिकार्ड बनाया. राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार वर्ल्ड एमेजिंग रिकार्ड और वंडर बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों ने यहां एक कार्यक्रम सूर्य नमस्कार- एक आविष्कार में यह रिकार्ड दर्ज किया.एक साल में 1.46 करोड़ बार सूर्य नमस्कार कर 15 हजार छात्रों ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

इसमें कहा गया कि नासिक के एनएसपीएम के विभिन्न संस्थानों के 15 हजार छात्रों ने तीन फरवरी, 2017 को सूर्य नमस्कार करना शुरू किया था. पुराने शहर के पंचवटी इलाके में मंडलीय खेल परिसर में 15 हजार छात्रों ने सूर्य नमस्कार के अंतिम चरण को पूरा किया. एनएसपीएम नासिक जिले में विभिन्न स्कूल और कॉलेज तथा एक निजी आईटीआई का संचालन करता है. इस मौके पर महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरिश महाजन ने छात्रों और युवाओं से बेहतर स्वास्थ्य और संपूर्ण विकास के लिए प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने की अपील की.

Back to top button