अब सफेद दाढ़ी से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जानें कैसे करना है इस्तेमाल

जैसा कि आपने देखा होगा बहुत से लोगों के बाल काफी कम उम्र में सफ़ेद होना शुरू हो जाते हैं. हमारे शरीर में मेलेनिन की कमी से बाल सफ़ेद होना शुरू हो जाते हैं. पुरुष के दाढ़ी के बाल भी इसी वजह से सफ़ेद होने लगते हैं. कम उम्र में दाढ़ी के बालों की सफेदी दूर करने के लिए बहुत से लोग बाज़ार में मौजूद केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. इन केमिकल का इस्तेमाल करने से चेहरे पर कई तरह के दुष्प्रभाव होते हैं. आज हम आपको दाढ़ी के बालों को काला रखने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं. सबसे पहले कड़ी के पत्तों को पानी में उबाल ले, उसके बाद उन्हें ठंडा करके पत्तों को छान कर उस पानी को पीएं. इसको पीने से भी बाल काले होते हैं.

प्याज का रस
पहले दो चम्मच प्याज़ के रस को पुदीना की पत्तियों के साथ आधा कटोरी अरहर की दाल और आलू के साथ पीसकर अपनी दाढ़ी के बालों पर लगाएं. फिर इसे थोड़ी देर लगाकर छोड़ दें बाद में सामन्य पानी से इसे धो लें. ऐसा करने से आपके दाढ़ी के सफ़ेद बाल काले हो जाएँगे.
फिटकरी का इस्तेमाल
सबसे पहले फिटकरी को पीस कर उसका पाउडर बना लें और इसमें थोडा सा गुलाबजल मिलाकर इसका पेस्ट बना लें . उसके बाद इस पेस्ट को अपनी दाढ़ी पर लगाएं. आपके दाढ़ी के सफ़ेद बाल हो जाएँगे.
यह घरेलू उपचार कर देगा सभी बीमारियाें की छूट्टी, यकीन न हो तो आजमा के देख लो
पपीते का इस्तेमाल
पहले आधा कटोरी पपीता लेकर उसे पीस लें. अब इसमें चुटकी भर हल्दी मिला लें. फिर एक चम्मच एलोवेरा का ताज़ा जूस इस मिश्रण में डालकर ठीक तरह से मिला लें और अपनी दाढ़ी पर लगाएं. इससे दाढ़ी काली रहेगी.
आंवले का इस्तेमाल
आंवला बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. सफ़ेद दाढ़ी होने पर आंवले के रस का सेवन लगातार एक महीने तक करें, इससे आपके दाढ़ी के बाल काले हो जाएँगे.





