महिला ने गोशाला में लगाई फांसी, मायके वालों ने लगाए ससुराल वालों परआरोप

बाजपुर, उधमसिंह नगर: ग्राम पंचायत बरहैनी के अंतर्गत हुलसन गंज में एक महिला ने घरेलू हिंसा के चलते आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग की। महिला ने गोशाला में लगाई फांसी, मायके वालों ने लगाए ससुराल वालों परआरोप

हुलसन गंज निवासी करनेल कौर (40 वर्ष) पत्नी जरनैल सिंह ने सुबह 5:00 बजे करीब गोशाला में जाकर फांसी लगा ली। इसका पता जैसे ही परिवार के लोगों को चला तो आनन-फानन उसे फंदे से उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

सूचना पर महिला के मायके वाले भी वहां पहुंच गए। उन्हें हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। इस दौरान पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत किया और मामले की जांच का आश्वासन दिया। महिला की शादी वर्ष 2001 हुई थी। आरोप है कि दो वर्षों से उन दोनों के बीच विवाद होता रहता था। 

Back to top button