इस शुभ मुहूर्त में करें मां सरस्वती की पूजा,हो जायेगा आपका भाग्योदय

माघ माहीने की शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाएगा। इस शुभ मुहूर्त में मां सरस्वती का पूजन करेंगे तो जिंदगी भर के कष्ट दूर हो जाएंगे।

इस शुभ मुहूर्त में करें मां सरस्वती की पूजा,हो जायेगा आपका भाग्योदयइस बार बसंत पंचमी 22 जनवरी को पड़ रही है और इस दिन वर्गोत्तम योग बन रहा है। इस माह में गुप्त नवरात्रि भी मनाई जाती है। इस दिन मां देवी सरस्वती का आविर्भाव हुआ था. यह तिथि वागीश्वरी जयंती और श्री पंचमी के नाम से भी जानी जाती है।

इस दिन किसी भी कार्य को करना बहुत शुभ फलदायक होता है। इसलिए इस दिन गृह प्रवेश, वाहन खरीदना,नींव पूजन, नया व्यापार प्रारंभ और मांगलिक कार्य होते हैं। इस दिन लोग पीले वस्त्र धारण करते और साथ ही पीले रंग के पकवान बनाते हैं।

Back to top button