22 जनवरी दिन सोमवार का राशिफल: जानिए आज किन राशि वालों किस्मत बनाने वाली हैं माँ सरस्वतीं

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आपका दिन मंगलमय हो 22 जनवरी दिन सोमवार22 जनवरी दिन सोमवार का राशिफल: जानिए आज किन राशि वालों किस्मत बनाने वाली हैं माँ सरस्वतीं

ऋतु-शिशिर
माह- माघ
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:39
सूर्यास्त-05:21
राहूकाल(अशुभ समय)प्रातः
07:30 से 09:00 तक
तिथि-पंचमी
पक्ष-शुक्ल
दिशाशूल-पूर्व व उत्तर
शुभदिशा-पश्चिम व दक्षिण
अभिजितमुहूर्त-दोपहर 12:11 से 12:54 तक
अमृतमुहूर्त- प्रातः 07:13 से 08:33 तक ।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और धार्मिक गतिविधियों के साथ दौड़-धूप में व्यतीत होगा। इसके पीछे धन भी खर्च होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों तथा पूजनीय व्यक्तियों से आशीष मिलेगा। व्यक्ति विशेष से लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप किसी विप्र को पञ्चाङ्ग भेट करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:- स्लेटी

वृष:- नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।यात्रा से लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज माता सरस्वती को पंचामृत अर्पित करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-फिरोजी

मिथुन:-आज व्यापर उत्तम रहेगा किन्तु शरीर में स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। परिणामस्वरूप निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे। मानसिक चिंता से व्यग्रता अनुभव करेंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उलझें शायं काल मे समय अनुकूल होगा।
सुझाव:-आज आप माता सरस्वती को गुलाब के पुष्पों की माला अर्पित करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:- नीला

कर्क:-  आज आप आपके सोचे हुवे कार्य धीरे धीरे होंगे। संयम से काम लें, खान-पान पर ध्यान रखें होगा। सगे-संबंधियों से विवाद हो सकता है। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है।
सुझाव:-आज आप छोटे बच्चों को लेखनी दान करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-केसरिया

सिंह :- आज आप का व्यापार सामान्य रहेगा।दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों से बचें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या संभव है। साझेदारों के साथ संभलकर व्यवहार करें।यात्रा सुखद रह सकती है।
सुझाव:-आज आप माता सरस्वती को मीठा ताम्बूल अर्पित करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-लाल

कन्या:- आज आपको हरेक मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय मेंआर्थिक लाभ मिलेगा । कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा। 
सुझाव:-आज आप माता सरस्वती को पंचोपचार से पूजन करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-बादामी

तुला :-आज आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपकी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष अनुभव करेंगे। व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में न पड़े।व्यापार में लाभ मिलेगा।यात्रा टालें।
सुझाव:-आज आप माता सरस्वती को बेसन का मिष्ठान्न अर्पित करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-नारंगी

वृश्चिक:- आज व्यापार में मध्यम लाभ मिलेगा । सन्तान पक्ष से यश मिल सकता है।आप सेहत का ध्यान रखें। जमीन वाहन आदि से जुड़े कागजातों के मामले में सावधानी बरतें।
सुझाव:- आज आप माता सरस्वती को इत्र अर्पित करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-गुलाबी

धनु:-  आज आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ अधिक मेल-जोल रहेगा। नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों का आपके यहां आगमन होने से आनंद अनुभव करेंगे।व्यापर में लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप माता सरस्वती को रक्तवर्ण का वस्त्र अर्पित करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-गेरुवा

मकर:-आज वाणी पर नियंत्रण रखें। कुटुंबीजनों के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। शेयर-सट्टे में निवेश का विचार कर सकते हैं। गृहिणियां मानसिक असंतोष की भावना अनुभव करेंगी।
सुझाव:-आज आप माता सरस्वती को श्वेत मिष्ठान्न का भोग लगावें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-फिरोजी

कुंभ:- आज आपका दिन शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव होगा । आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्टान और सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।
सुझाव:-आज आप माता सरस्वती को तिल का भोग अर्पित करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-हरा

मीन:-आज आपके मन में एकाग्रता का अनुभव होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वजनों से दूर जाना पड़ सकता है। कोर्ट- कचहरी के कामकाज में सावधानी बरतें। अपनी वाणी पर नयंत्रण रखें विवाद से बचें।
यात्रा से लाभ हो सकता है।
सुझाव:-आज आप माता सरस्वती को दुग्ध अर्पण करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-धानी

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज शिशिर ऋतु माघ माह शुक्लपक्ष पंचमी तिथि है।
2 आज बसन्त पंचमी, माता वागीश्वरी पूजा, सर्वत्र सरस्वती पूजन व जयंतीमहोत्सव।
3 आज बंगाल में लेखनी पूजा व तक्षक पूजा भी है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

भगति हेतु बिधि भवन बिहाई।
सुमिरत सारद आवति धाई।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हुवे कहते है कि भक्ति पूर्वक जब कोई विप्र प्रभू का गुग गान करने को उद्यत होता है तो परमात्मा प्रभू श्री सीताराम जी की कृपा के वशीभूत हो कर माता सरस्वती बम्हलोक को छोड़कर द्रुत गति (दौड़ते हुवे) से उस व्यक्ति के जिह्वाग्र पर विराज मान हो जाती है और प्रभू का स्वयं गुण गान करती है।

“अस्तु भगवतभक्ति से माता सरस्वती की कृपा सहज ही हो जाती है।”

।।वास्तु टिप विशेष।।

शौचालय का उपयोग करते समय मुख दक्षिण और पश्चिम में नही होना चाहिए। साथ ही शौचालय में नल अग्नि कोण , नैऋत्य, व दक्षिण में नहीं होना चाहिए।

नल सदी शान, पूर्व, पश्चिम या उत्तर में ही लगवाना चाहिए।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button