महिला उद्यमियों के कारोबार के लिए मदद करेगी सरकार, कैबिनेट नोट तैयार

उभरती हुई महिला उद्यमियों को अनेक प्रकार की सहायता देने के लिये शीघ्र ही उन्हें एक सरकारी मंच मुहैया कराया जा सकता है. महिला एंव बाल विकास मंत्रालय ने महिला उद्यमिता परिषद के गठन के लिए मसौदा कैबिनेट नोट तैयार किया है. इस मसौदे पर राय जानने के लिए इसे विभिन्न मंत्रालयों में भेजा रहा है.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की बच्चों और बुजुर्गों के लिए पासपोर्ट सेवा में राहत की बड़ी घोषणा
मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह परिषद एक हाई प्रोफाइल संस्था होगी जिसमें अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित हो चुकी महिलाओं के साथ ही अपना उद्योग शुरू करने की चाहत रखने वाली महिलाओं को शामिल किया जाएगा. यह मंच महिलाओं को मार्गदर्शन देने, बैंक से ऋण मुहैया कराने, उद्यम पूंजी जुटाने के साथ ही पेटेंट और नई कंपनी के पंजीकरण कराने जैसी दूसरी सुविधायें मुहैया कराने में मदद करेगा.’’





