पतंजलि को टक्कर देने की तैयारी में श्री श्री, पहला टार्गेट 500 करोड़

व्यापार के मामले में अब बाबा बनाम बाबा आपको मार्केट में देखने को मिल सकता है। दरअसल, अब योग गुरू बाबा रामदेव को आध्यात्म गुरू श्री श्री रविशंकर टक्कर देने के लिए कमर कस चुके हैं। खबर है कि श्री श्री के कंज्‍यूमर गुड्स एंड वेलनेस ब्रांड श्री श्री तत्‍वा ने अपने रिटेल स्‍टोर की संख्‍या में बढ़ोत्‍तरी करने का फैसला किया है। तत्‍वा 2018 के आखिर तक और 1,000 स्‍टोर खोलेगी। इसका लक्ष्‍य 500 करोड़ रुपए का रेवेन्‍यू हासिल करना है। 

पतंजलि को टक्कर देने की तैयारी में श्री श्री, पहला टार्गेट 500 करोड़

तत्‍वा नए 1,000 स्‍टोर्स को फ्रेंजाइज इंडिया के साथ मिलकर फ्रेंजाइजी मॉडल में खोलेगी। इसके स्‍टोर्स तीन तरह के होंगे- श्री श्री तत्‍वा मार्ट, श्री श्री तत्‍वा वेलनेस प्‍लेस और श्री श्री तत्‍वा होम एंड हेल्‍थ। 

 

श्री श्री तत्‍वा मार्ट में कंपनी के पैकेज्‍ड फूड, पर्सनल व होम केयर प्रॉडक्‍ट्स को दर्शाया और बेचा जाएगा। श्री श्री तत्‍वा वेलनेस प्‍लेस का फोकस हेल्‍थ और वेलनेस पर होगा। इसमें हेल्‍थकेयर प्रैक्टिशनर होंगे, जो पेशेंट्स को डिटेल्‍ड डायग्‍नोसिस उपलब्‍ध कराएंगे और आयुर्वेदिक दवाओं से उनका इलाज करेंगे। साथ ही उन्हें लाइफस्‍टाइल कैसी होनी चाहिए, को लेकर भी सुझाव देंगे।  

अमेरिका में हिंदुत्व पढ़ा रहे प्रोफेसर ने कहा, इससे बेहतर कुछ और नहीं

 

तत्‍वा अभी सिर्फ ऑनलाइन ही मौजूद है। यह अपनी वेबसाइट से बिक्री करती है। इसने हाल ही में ऑनलाइन रिटेलर बिग बास्‍केट के साथ भी करार किया है। अब बिग बास्‍केट पर श्री श्री तत्‍वा के 120 से ज्‍यादा प्रॉडक्‍ट्स उपलब्‍ध होंगे। इनमें पर्सनल केयर के 44 और फूड रेंज के 82 प्रॉडक्‍ट्स शामिल हैं। तत्‍वा 33 देशों में ऑपरेशनल है। अब कंपनी इस साल लैटिन अमेरिका, वेस्‍ट एशिया, फार ईस्‍ट, रूस और ईस्‍ट यूरोप में भी ऑपरेशनल होने पर फोकस कर रही है। 

 

तत्‍वा के इस फैसले से बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद को सीधी टक्‍कर मिलने का अनुमान है। इस वक्‍त ज्‍यादातर लोग आयुर्वेद को तवज्‍जो दे रहे हैं और दोनों ही कंपनियां अपने आयुर्वेदिक और स्‍वदेशी प्रॉडक्‍ट्स के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में कस्‍टमर्स को तो विकल्‍प उपलब्‍ध होंगे लेकिन दोनों कंपनियों में कड़ी कारोबारी जंग देखने को मिल सकती है।

 

Back to top button