न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने की अपने गर्भवती होने की घोषणा

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंदा आर्डर्न ने घोषणा की है कि वह गर्भवती हैं और अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. इसी के साथ वह देश की पहली नेता बन गई हैं जो पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म देंगी. अपने साथी क्लार्क गेफोर्ड के साथ उन्होंने गुरुवार को अपने गर्भवती होने की खबर दी.न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने की अपने गर्भवती होने की घोषणा

जेसिंदा ने पिछले साल अक्तूबर में पद संभाला था और वह उस वक्त सुर्खियों में आ गईं थीं जब चुनाव से पहले पूछे गए उनके परिवार शुरू करने संबंधी सवाल उन्होंने कहा था कि गर्भावस्था का एक महिला के करियर की संभावनाओं से कोई संबंध नहीं है.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘क्लार्क और मैं यह साझा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि जून में हम अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं.’ आर्डर्न ने कहा कि वह बच्चे के जन्म के बाद 6 हफ्ते का अवकाश लेंगी और उप-प्रधानमंत्री विंस्टर पीटर्स उनकी जगह कार्यभार संभालेंगे.

Back to top button