पटना विश्‍वविद्यालय में बदमाशों ने लड़की का कॉलर पकड़कर घसीटा, चिखती लड़की रही, न मिला कोई मदद्गार

पटना। कॉलेज में पढ़ने अायी छात्रा को कुछ लफंगों ने छेड़ना शुरू कर दिया। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो बदमाश उसका कॉलर पकड़कर घसीटने लगे। छात्रा उनलोगों से छोड़ देने की गुहार लगाती रही, चिल्‍लाती रही, लेकिन लफंगे अपनी करतूत से बाज नहीं आये।पटना विश्‍वविद्यालय में बदमाशों ने लड़की का कॉलर पकड़कर घसीटा, चिखती लड़की रही, न मिला कोई मदद्गार

यह घटना है पटना सायंस कॉलेज की। यहां पढ़ने आयी छात्राओं के साथ पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में स्थित मिंटों हॉस्‍टल के छात्र सरस्‍वती पूजा के नाम पर चंदा वसूली कर रहे थे। इसी दौरान एक लड़की से चंदा को लेकर बकझक शुरू हो गई। लड़के गुंडागर्दी पर उतर आये। छेड़खानी के साथ-साथ उसके साथ अभद्र व्‍यवहार किया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में लिया है।

वहीं, दूसरी घटना पटना कॉलेज की है। यहां पढ़ने आयी एक छात्रा के साथ एक लड़के ने छेड़खानी की। छेड़खानी करने वाले छात्र का नाम आलम है, जो कॉलेज में ही स्‍नातक पार्ट थ्री हिस्ट्री का छात्र है।

Back to top button