नौकरी का झांसा देकर महिला को मॉल में बुलाया, फिर कार में किया गलत काम
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित क्राउन इंटीरियर मॉल में मोबाइल की दुकान चलाने वाले दुकानदार पर एक महिला ने अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी ने महिला को नौकरी का झांसा देकर बुलाया था और मॉल के बेसमेंट में अपनी कार के अंदर वारदात को अंजाम दिया। महिला ने आरोपी के चंगुल से छूटकर महिला हेल्पलाइन पर फोन कर दिया। महिला थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नौकरी का दिया भरोसा
भूपानी क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका पति एसी रिपेयरिंग का काम करता है। महिला को कुछ समय से नौकरी की तलाश थी, ऐसे में वह सराय ख्वाजा स्थित क्राउन इंटीरियर मॉल पहुंची। वहां मोबाइल की दुकान चलाने वाले मुकेश शर्मा नाम के दुकानदार ने उसे नौकरी का भरोसा दिया और उसका फोन नंबर हासिल कर लिया।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अगले दिन शाम को दुकानदार ने महिला को क्राउन इंटीरियर मॉल में बुला लिया। वहां बेसमेंट के अंदर अपनी कार में बिठा लिया और उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया। महिला ने किसी तरह खुद को उसके चंगुल से आजाद किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मॉल के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही हैं।





