NSG में भारत की एंट्री पर चीन अटका रहा है रोड़े, अमेरिका बना सच्चा साथी…

भारत में अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर ने कहा कि अमेरिका न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (NSG) में भारत की सदस्यता के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए केनेथ ने कहा कि ‘अमेरिका एनएसजी में भारत की सदस्यता के लिए काम कर रहा है।’ बता दें कि 48 सदस्यों वालें NSG में भारत की एंट्री पर सिर्फ चीन रुकावट डाल रहा है। यह मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बीते साल 26 जून को व्हाइट हाउस में हुई बैठक में उठा था।





