इंडिया के इन 5 ‘विलेन’ की वजह से केपटाउन में टेस्ट मैच हारी टीम इंडिया

रोहित शर्माः हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा के बल्ले से जमकर रन बरसे थे, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने उनकी एक न चली। रोहित ने पहली पारी में जहां 59 गेंद खेलकर सिर्फ 11 रन बनाए, वहीं दूसरी पारी में वो 30 गेंद खेलकर महज 10 रन ही बना सके।
इस मैच से पहले माना जा रहा था कि वो जिस फॉर्म में हैं, उसके मुताबिक वो यहां भी जमकर रन बनाएंगे। लेकिन अंदर आती हुई बॉल पर वो परेशानी में दिखे और दोनों पारी में रोहित इन स्विंग बॉल पर ही आउट हुए।
कोहली ने पहली पारी में 14 गेंद खेलकर 5 रन बनाए और दूसरी पारी में संघर्षपूर्ण 40 गेंदों का सामना करके 28 रन की पारी ही खेल सके।
पहली पारी में की गई गलती से लगा था कि धवन ने कोई सीख ली होगी, लेकिन उन्होंने सबको गलत साबित करते हुए 37 गेंदों में सिर्फ 16 रन ही बनाए।
विजय ने पहली पारी में 17 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाया और दूसरी पारी में 32 गेंदें खेली तो लगा इस बार वो लंबी पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही दम लेगें, लेकिन वो 13 रन बनाकर फिलेंडर के शिकार हो गए।
साहा पहली पारी में 8 गेंद खेलकर अपना खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं, दूसरी पारी में 19 गेंदों पर वो महज 8 रन ही बटौरने में कामयाब हो पाए।





