महिला बॉक्सरों ने सरकार को वापस कर दी गिफ्ट में मिली गाय, वजह है बहुत खास

हरियाणा सरकार ने पिछले वर्ष नवंबर में छह महिला बॉक्सरों को नेशनल चैंपियनशिप में मेडल जीतने के बाद गाय भेंट की थी। सरकार के इस कदम की काफी चर्चा भी हुई थी। अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है और वो ये कि इन छह महिला बॉक्सरों में से तीन ने गिफ्ट में मिली गाय सरकार को वापस कर दी है। उनका कहना है कि ये गाय दूध तो देती नहीं और किक मारती हैं।

रोहतक की महिला बॉक्सर ज्योति गुलिया का कहना है कि मेरी मां ने गाय को पांच दिनों तक काफी अच्छे से रखा लेकिन दूध देना तो दूर की बात उस गाय ने उन्हें तीन बार मारा। इसकी वजह से मेरी मां को काफी चोटें आईं। इस घटना के बाद मैंने तुरंत ही सरकार वो गिफ्ट में मिली गाय वापस कर दी। ज्योति ने कहा कि गाय वापस कर देने के बाद मैं भैसों के साथ ही खुश हूं।
चयनकर्ताओं ने किया बड़ा ऐलान रोहित नहीं है उपलब्ध अब केदार जाधव संभालेगे टी20 टीम की कमान
पिछले वर्ष 16 से 26 नवंबर तक गुआहाटी में खेले गए सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छह महिला बॉक्सरों ने मेडल जीते थे। इनमें से नीतू घनघस और साक्षी कुमार भिवानी से जबकि ज्योति और साक्षी चोपड़ा हिसार से हैं। इन चारों ने अपने-अपने मुकाबलों में गोल्ड मेडल जीते थे। इनके अलावा पलवल की अनुपम और कैछल की नेहा ने ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। इन छहों में से ज्योति, नीतू और साक्षी ने गिफ्ट में मिली गाय वापस कर दी है। इनका कहना है कि ये गाय अपने सिंग से मारती हैं साथ ही दूध भी नहीं देतीं। ज्योति के कोच विजय हुडा का कहना है कि इन बॉक्सर्स को जो गाय गिफ्ट में मिली है वो लोकल ब्रीड की है।





