NASA की अब तक की सबसे बड़ी खोज, ढूंढ निकाली एक ‘दूसरी दुनिया’

नासा ने गूगल की मदद से अब तक की सबसे बड़ी खोज की है, जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे…
दरअसल, नासा ने एक हमारे जैसा एक दूसरा यूनिवर्स खोज निकाला है। है ना चौंका देने वाली जानकारी। बताया जा रहा है कि यह सौर मंडल धरती से करीब 2,545 प्रकाश वर्ष दूर है। अब जानिए नासा के लिए कैसे हुआ ये पॉसिबल..
गूगल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पहली बार सौर मंडल जैसा ही आठ ग्रहों वाला एक और सोलर सिस्टम खोज निकाला है। वैज्ञानिकों ने नए सौर मंडल का नाम केप्लर-90 रखा है।
यह हमारे सौर मंडल के छोटे संस्करण जैसा है। वहीं केप्लर-90आई इस सौर मंडल का पथरीला ग्रह है जो हर 14.4 दिनों में अपने तारे की परिक्रमा पूरी करता है।
नासा के शोधकर्ताओं ने इस खोज को गूगल की मदद से मशीन लर्निंग के जरिये अंजाम दिया है। मशीन लर्निंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हिस्सा है जो केप्लर टेलीस्कोप के आंकड़ों का विश्लेषण करता है।
केप्लर-90 के ग्रहों की व्यवस्था सौर मंडल जैसी ही है। इसमें भी छोटे ग्रह अपने तारे से नजदीक हैं और बड़े ग्रह उससे दूर हैं।