इन राशि वालों को है नए साल में सावधान रहने की जरूरत, नहीं तो हो सकय है…

जहां मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के स्वामियों के लिए 2018 सकारात्मकता के साथ शुरू होगा तो कन्या राशि के स्वामियों को यात्रा और संपत्ति से जुड़े मामलों में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत होगी।

इन राशि वालों को है नए साल में सावधान रहने की जरूरत, नहीं तो हो सकय है...

मेष (मार्च 21-अप्रैल 20): मेष राशि वालों के लिए यह वर्ष की शुरुआत ऊर्जा और संकल्प के साथ होगी। इस साल आपके लिए लाभदायक साबित होगा। साल के शुरुआती चार महीनों में आपके पास संपत्ति को खरीदने का अच्छा मौका होगा। वर्ष के मध्य में सोने के लिए किया गया निवेश आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

जुलाई और अगस्त के महीने में आपके लिए तरक्की निश्चित हैं। इस साल समझदारी से लिए गए निर्णय आपके लिए बेहतर परिणाम ला सकते हैं। जब भी मौका मिले अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएं। करियर के लिहाज से यह साल आपके लिए मिलाजुला रहने वाला हैं। जुलाई और अगस्त के महीने में आपको तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों की तनख्वाह में बढ़ोतरी हो सकती है।

यदि आप कारोबारी हैं तो आपको मुनाफे के कई अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। स्टूडेंट्स के लिए यह साल बढ़िया और महत्वपूर्ण रहने वाला है। साल के जनवरी और फरवरी के महीने में कहीं विदेश जाने की योजना बन सकती है। सेहत के लिहाज से यह साल मेष राशि वालों के लिए थोड़ी बहुत परेशानी ला सकता है। जून के महीने के बाद से आपकी सेहत में गिरावट आ सकती हैं।

योग और ध्यान आपके लिए लाभदायक साबित होगा। इससे आप मानसिक तनाव और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पार्टनर के साथ आप प्यार से पेश आएं। वहीं शादीशुदा जातकों को विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहना होगा। इस अवधि में कुछ रिश्ते बनेंगे और कई लोग आपसे आकर्षित भी होंगे।

कुल मिलाकर यह वर्ष मेष राशि वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला हैं। इस दौरान आपकी जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव भी होंगे। शुरुआती कुछ महीनों में आपको परेशानी हो सकती हैं लेकिन जल्द ही आप इन परेशानियों से बाहर भी निकल आएंगे।

शुभ महीने-जनवरी,फरवरी,जुलाई और अगस्त 

शुभ दिन – मंगलवार, गुरुवार

उपाय – प्रतिदिन तांबे के पात्र से सूर्य को जल चढ़ाएं। भगवान शिव की पूजा करें। शुभ अंक 5,11,4.

शुभ रंग – सुनहरा,चमकीला, गुलाबी, लाल

वृषभ (अप्रैल 21-मई 20): यह वर्ष छात्रों और व्यावसाय से जुड़े लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। साल के पहले चार महीने आपके करियर के लिए नए दरवाजे खोलेंगे। जून और जुलाई का महीना प्रोफेशन और करियर के लिहाज से आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला हैं। सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को धीरे-धीरे मुनाफा होगा। इसलिए धैर्य रखें। जल्दी में कोई निर्णय न लें।

नाभि में शराब लगाने के चमत्कारी फायदें जानकर आप रह जाएंगे हक्के-बक्के..

अगस्त और सितंबर के महीने में विदेश यात्रा की योजना भी बन सकती है। इस साल आपकी पारिवारिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी सुधर सकती है। अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। जल्द ही सब ठीक भी हो जाएगा। फलादेश 2018 के अनुसार आर्थिक मामलों में इस साल आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत हैं। व्यर्थ के खर्च से बचें। अपने पैसों को ऐसी जगह ना लागाएं जहां आपको नुकसान हो।

थोड़ी आर्थिक परेशानी हो सकती है। वहीं अगर सेहत की बात करें तो सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसलिए सेहत के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही ना करें। योग और ध्यान की मदद से आप इससे उबर भी सकते हैं। यह वर्ष प्रेमी जोड़ों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस साल आप एक दूसरे के साथ काफी वक्त गुजारेंगे।

आप लोगों के बीच थोड़ा मतभेद देखने को मिल सकता हैं। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। साथ ही इस अवधि में कुछ नए रिश्ते भी जुड़ सकते हैं। कुल मिलाकर इस साल आप अपने प्यार के प्रति काफी गंभीर रहेंगे। कोई भी काम शुरू करने से पहले धैर्य से निर्णय लें। इससे आप इस वर्ष अपने सभी काम आसानी से पूरा कर सकेंगे।

शुभ महीने – जून,जुलाई,अगस्त,सितंबर 

शुभ दिन-रविवार,बुधवार

उपाय- 1.मंगलवार को लाल मसूर की दाल दान करें। 2. प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

शुभ रंग– गहरा पीला,गहरा हरा,हल्का लाल

शुभ अंक-8,17,12

मिथुन (मई 21-जून 21): मिथुन राशि वालों के लिए यह साल काफी हर तरीके से शानदार रहने वाला है। राशिफल 2018 के मुताबिक इस साल आपके पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन में काफी बदलाव होंगे। इस वर्ष के पहले छह महीने आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेंगे। उस अवधि में आपकी तरक्की भी संभव है। कार्यस्थल पर आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। इस साल आपकी आय में भी वृद्धि होने के योग हैं।

प्राइवेट काम करने वालों के लिए मई और जून का महीना भी काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में व्यापार करने वालों को भी मुनाफा हो सकता है। सितारों की चाल आपके अनुकूल है। जुलाई और अगस्त के महीने में यात्रा की योजना भी बन सकती है। अगर किसी संपत्ति के लिए निवेश कर रहे हैं तो साल के आखिरी छह महीने आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

आय के अधिक स्रोत भी आपको मिलेंगे। इस वर्ष आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं। लॉटरी में पैसा लगाने जैसी गतिविधियों से दूर ही रहें। शिक्षा की बात करें तो पढ़ाई के प्रति की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। यह साल आपके लिए काफी शानदार रहने वाला हैं। इस अवधि के दौरान आप अपनी पढ़ाई को लेकर सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक मामलों में इस साल आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे।

परिवार के साथ थोड़ा कम समय बिता पाएंगे। इसलिए जब भी समय मिलें अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। कुछ लोगों की शादियां भी इस वर्ष हो सकती हैं। सेहत के मामले में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत के प्रति कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। इसलिए डॉक्टरों से ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। वहीं वाहन चलाने में थोड़ी सावधानी रखें। और साथ ही योग और व्यायाम पर भी ध्यान दें।

क्या आपको भी बहुत पसंद हैं आलू तो, अब जानिए इसका रस पीने के फायदे

शुभ महीने- मई,जून,अगस्त,सितंबर

 शुभ दिन– शनिवार,वीरवार

उपाय – 1. रविवार को भैरव मंदिर के दर्शन करें। 2. मौका मिले तो किसी गरीब की मदद करें।

शुभ रंग- संतरी,गुलाबी,गहरा नीला

शुभ अंक – 4,6,19

कर्क (जून 22-जुलाई 22): कर्क राशि वालों के लिए यह साल खुशियों से भरपूर रहने वाला हैं। इस वर्ष आपकी किस्मत आपका साथ अवश्य देगी। अध्यापकों, लेखकों और छात्रों के लिए यह साल काफी लाभदायक साबित होने वाला है। इस वर्ष आप सकारात्मक ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेंगे। बीते साल यात्रा के लिए बनाई गई योजना इस वर्ष के मई और जून के महीने में पूरी हो जाएगी।

सितारों की भविष्यवाणी के अनुसार परिवार में शांति का माहौल रहेगा। इस अवधि में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में कुछ मतभेद भी होंगे, लेकिन आप अपने तरीके से उनका समाधान निकालने में सफल रहेंगे। साल के अंत में परिवार में फिर से शांति का माहौल बन जाएगा और सभी लोग एकदूसरे को प्यार करेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जी-तोड़ मेहनत करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह साल शुभ है।

शेयर बाजार से भी आपको उम्मीद से ज्यादा रिटर्न मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी यानी आपके अच्छे दिन की शुरुआत होगी। यदि बिजनेस में ज्यादा पैसे लगाने की स्थिति आती है तो उस बिजनेस के बारे में पूरी तरह से जानकारी ले लें। इस साल संपत्ति खरीदने का योग भी बन रहा हैं। सेहत के प्रति आपको ध्यान रखने की जरूरत हैं। इस वर्ष सेहत में गिरावट आ सकती हैं। नियमित रूप से व्यायाम करना आपके लिए फायदेमंद होगा।

कोई पुरानी बीमारी आपको इस साल परेशानी में डाल सकती है। दिमागी तौर पर आपको थकान हो सकती है और इसका सीधा असर आपके कार्यस्थल पर देखने को मिलेगा इसलिए जरूरी है कि काम से कुछ समय के लिए छुट्टी लें और आराम करें। प्रेम के मामले में यह साल बेहद ही खूबसूरत रहने वाला है। साथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आप एकदूसरे को समझेंगे और इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

शुभ महीने – मार्च,अप्रैल,नवंबर,दिसंबर

उपाय- 1. महा-मृत्युंजय मंत्र का जाप करें 2. शनिवार के दिन काला कपड़ा और कोयला दान करें।

शुभ रंग – लाल,सफेद,हल्का हरा

शुभ अंक-7,9,12

शुभ दिन- मंगलवार,शुक्रवार

सिंह (जुलाई 23-अगस्त 23): सिंह राशि वालों के लिए यह वर्ष तरक्की का वर्ष रहने वाला है। आपके सितारों का कहना है कि इस साल अपने लक्ष्य को प्राप्त करने और सपनों को पूरा करने के लिए आपको अपने स्तर पर बेहतर प्रयास करना होगा। करियर को लेकर मई का महीना आपके लिए शानदार है। नौकरी बदलने का भी योग बन रहा है।

साल के शुरुआती तीन महीनों में यात्रा की योजना बन सकती है। किसी ऐसी जगह निवेश ना करें जहां से आपको नुकसान की आशंका हो। समझदारीपूर्वक लिए गए आपके फैसले आपको बेहतर मुनाफा दिलाएंगे। संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद जुलाई या सितंबर के महीने में आपके हक में आ सकता हैं।

जीवनसाथी और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको सफलता मिलेगी। आप एकदूजे के साथ कई यादगार लम्हे बिताएंगे। लेकिन गलतफहमी से जितना हो सके उतना बचें। सेहत को लेकर यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग किसी बिमारी से जूझ रहे हैं तो वह जून और जुलाई के महीने की अवधि में पुन: स्वस्थ महसूस करने लगेंगे। लेकिन फिर भी सेहत के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है।

ऐसे में आप निजी और पेशेवर दोनों जगहों पर परेशान हो सकते हैं। आक्रामक होने से परहेज करें। आध्यात्मिक कार्यों में सक्रियता आपके लिए अच्छी होगी और सेहत में भी सुधार होगा। साल 2018 में सिंह राशि के प्रेमफल की बात करें तो आपके लिए यह साल मिलाजुला रहने वाला हैं। साथी के साथ बातचीत के दौरान एहतियात बरतें और सोच-समझकर बोलें। सितारों का कहना है आप दोनों इस साल एक नई शुरुआत करेंगे और हर मोड़ पर एकदूसरे के साथ खड़े रहेंगे।

शुभ महीने – जनवरी,जुलाई,अगस्त,सितंबर

 शुभ दिन– सोमवार,बुधवार

उपाय – 1.पिता का सम्मान करें और उनकी सेवा करें। 2.प्राचीन धार्मिक स्थानों की सफाई करें।

शुभ रंग – हल्का गुलाबी,सफेद,हल्का बैंगनी

शुभ अंक – 5,7,9

कन्या (अगस्त 24-सितंबर 23): कन्या राशि वालों को इस वर्ष यात्रा और संपत्ति पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस साल कई सुनहरे मौके आपका इंतजार कर रहे हैं। अगस्त और अक्टूबर का महीना व्यावसायिक और प्रोफेशनल लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला हैं। कन्या राशि के लोग जिस चीज के लिए काफी समय से मेहनत कर रहे थे, वो उन्हें मिल जाएगी।

छात्रों और नौकरी करने वाले लोगों के पास तरक्की के कई खास मौके होंगे। यदि नौकरी बदलने का मन है तो बदल सकते हैं। समय इसके लिए अनुकूल है। इस वर्ष कन्या राशि के जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। फरवरी और मार्च के महीने में विदेश की यात्रा की योजना बन सकती हैं। इस दौरान आपको कई सुनहरे मौके भी मिलेंगे। नया कारोबार शुरू करने के लिए समय अनुकूल है और इसमें आपको शानदार फायदे भी होंगे।

इस साल आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। साल 2018 विद्यार्थियों के लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। पढ़ाई-लिखाई में अक्सर कोई-ना-कोई बाधा आती ही रहेगी। इससे आपकी शिक्षा बाधित रहने वाली है, वहीं कन्या राशि के छात्रों में एकाग्रता की कमी भी रहेगी। इस साल आपका पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहने वाला है, हालांकि कुछ विवादों के कारण परेशानी हो सकती है।

पार्टनर के साथ मधुर संबंध आपको हर समय हिम्मत देते रहेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताएंगे, हालांकि पार्टनर के दिल को जीतने के लिए आपको थोड़ी तकलीफ भी उठानी होगी। इस साल आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना पड़ेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है लेकिन समय पर किया गया व्यायाम आपको फायदा दिला सकता है। खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत हो सकती है।

शुभ महीने – मार्च,अगस्त,सितंबर,अक्टूबर शुभ दिन – शुक्रवार,मंगलवार

उपाय -1.मंगलवार को हनुमान जी के दर्शन करें। 2.पक्षियों को दाना डालें

शुभ रंग-गुलाबी,पीला,हरा

शुभ अंक-14,18,22

तुला (सितंबर 24-अक्टूबर 23): तुला राशि वालों के लिए यह साल काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे। साल के शुरुआत में आप भरपूर जोश और ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। यह साल पारिवारिक और व्यावसायिक तौर पर आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। वर्कप्लेस पर किए गए प्रयास आपको इस साल लाभ देंगे। जो लोग किसी भी तरह की सेवाएं करते हैं उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। इस साल तुला राशि के लोगों का करियर एक नई ऊंचाई को छुएगा।

कोई भी मौका अपने हाथ से ना जाने दें। विदेश में रहने वाले रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। बीते समय में मिली नाकामयाबी को पीछे छोड़ते हुए इस साल आपको आगे बढ़ने की जरूरत होगी। आर्थिक मामलों में आप कुछ सकारात्मक बदलाव करेंगे। इस दौरान आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत भी करेंगे। इस अवधि में आप पुराने कर्ज से भी ऊबर जाएंगे।

इस साल की अवधि में आपकी कमाई में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जाएगी। नए कारोबार में निवेश की आप योजना बना सकते हैं और यह निवेश आपके लिए लाभदायक भी रहेगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आप इस वर्ष अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। साल की शुरुआत आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। आपको प्यार के मामले में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन घबराएं नहीं।

जो भी होगा आपके अनुरूप ही होगा। वहीं तुला राशि के लोगों को इस साल अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत होगी। सेहत के प्रति लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। खानपान की आदतों पर विशेष ध्यान देना होगा। नियमित रूप से व्यायाम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए कई मायनों में अच्छा रहना वाला हैं।

शुभ महीने – अप्रैल,मई,जून,जुलाई 

शुभ दिन – रविवार,शनिवार

उपाय – 1.प्रत्येक गुरुवार को पीपल के पेड़ में बिना छुए जल अर्पित करें। 2. मंगलवार हनुमान जी के दर्शन करें।

शुभ रंग-सफेद,लाल,हरा

शुभ अंक-2,12,17

वृश्चिक (अक्टूबर 24-नवंबर 22): यह साल आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। वृश्चिक राशि के लिए साल 2018 उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और आपको इसके लिए तैयार भी रहना होगा, हालांकि हद से ज्यादा हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही चीजें आपके अनुरूप हो जाएंगी लेकिन सफल होने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।

मेहनत से किए गए कार्य आपको सफलता दिला सकते हैं। जो चीजें आपने सोची न हों, वह आपको अप्रैल और जून के महीने के बीच मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोग अगर अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह सही समय है। व्यावसायिक लोगों के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना काफी बढ़िया रहने वाला है। इस अवधि में आपको कई सरप्राइज भी मिल सकते हैं। इस साल आपको धन के मामले में बहुत ही ज्यादा सतर्क रहना होगा।

कुछ भी शुरू करने से पहले किसी की सलाह अवश्य ले लें। कुछ ऐसे अवसर भी आपको मिल सकते हैं जिससे आपकी वित्तीय स्थिति भी ठीक हो सकती हैं। वहीं दूसरी ओर किसी को उधार या कर्ज देते समय सावधान रहें। संभावना है कि आपके साथ लोग धोखा कर दें। अक्टूबर के महीने में सावधानी बरतनी होगी। चीजें खुद ठीक हो जाएंगी। इस साल आपको परिवार से खुश करने वाले संदेश भी प्राप्त हो सकते हैं।

काम की अधिकता के कारण आप घर पर कम समय बिता पाएंगे। ऐसे में आपको निजी और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाकर चलना होगा। व्यावसायिक लोगों के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना तोहफे से कम नहीं होगा। सितारों का कहना है कि साल 2018 प्रेमी-जोड़ों के लिए रोमांस से भरा रहने वाला है। सेहत की बात करें तो यह वर्ष आपके लिए संतुष्टि भरा रहने वाला हैं। कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं लेकिन नियमित रूप से किए गए व्यायाम आपको इससे उबरने में मदद कर सकते हैं।

शुभ महीने – अप्रैल,मई,जून,सितंबर शुभ दिन-रविवार,बुधवार

उपाय-1.नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करें। 2. भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

शुभ रंग-हल्का नीला,हरा,भूरा

शुभ अंक-9,16,24

धनु (नवंबर 23-दिसंबर 21): धनु राशि वाले लोगों को इस साल खुद के अंदर आत्मविश्वास लाने की जरूरत है। जो कुछ भी आपने अभी तक हासिल किया है, उसके बदले में आपको बहुत कुछ मिलने वाला है। बिजनेस और व्यवसाय को लेकर अगर आपने कुछ सोचा है तो उसका परिणाम आपको जुलाई से सितंबर को बीच में मिल सकता हैं। आपके आसपास सकारात्मक माहौल बना रहेगा।

कम समय में सफल होने के लिए आपको मेहनत करने से पीछे नहीं हटना होगा। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी ख्वाहिशें पूरी होंगी। सितारों की चाल का कहना है कि पारिवारिक जीवन के लिहाज से साल 2018 धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। नकारात्मक लोगों और गतिविधियों से दूर रहें और क्रोध पर काबू करना सीखें।

धनु राशि वालों के लिए साल 2018 में प्रेम-संबंधों की बात करें तो यह आनंदमय रहने वाला है। एक-दूसरे के साथ लगातार रोमांटिक मुलाकातों का दौर जारी रहेगा। दूसरे शब्दों में कहें तो पार्टनर के ऊपर शक-संदेह करने से बचें। पार्टनर की मदद करें और झूठी चीजों को सपोर्ट करना बंद करें। सितारों की चाल कहती है कि साल 2018 धनु राशि वालों के लिए आर्थिक मामले में शानदार रहने वाला है।

पूरे साल पैसों की कोई कमी नहीं रहने वाली है। स्वास्थ्य के मामले में इस साल आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है, सेहत खराब होने की आशंका नजर आ रही है। इस वर्ष काम की अधिकता रहेगी। ऐसे में आराम के लिए समय निकालना भी आपके लिए जरूरी होगा। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ महीने- फरवरी,जुलाई,अगस्त,सितंबर

 शुभ दिन- सोमवार,वीरवार

उपाय- 1. प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी के दर्शन करें। 2. शनिवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक जलाएं।

शुभ रंग-गहरा भूरा,गहरा गुलाबी,हल्का पीला

शुभ अंक-5,8,27

मकर (दिसंबर 22-जनवरी 21): मकर राशि वाले इस साल ना सिर्फ अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करेंगे, बल्कि नई ऊंचाइयों को भी छू सकेंगे। मई से लेकर जुलाई तक की अवधि में कुछ ऐसी सकारात्मक चीजें घट सकती हैं जिसकी आपने कल्पना भी ना की हो। नवंबर और दिसंबर के महीने में आपको शिक्षा के कई मौके मिल सकते हैं।

विद्यार्थियों के लिए यह साल बहुत ही शानदार रहने वाला है, खासकर उन लोगों के लिए जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इस अवधि में आप नई चीजों को सीखने और पढ़ाई के प्रति काफी गंभीर रहेंगे। आर्थिक स्थिति के मामले में आपको इस वर्ष थोड़ी सावधानी रखनी पड़ सकती हैं। संपत्ति को लेकर आपको इंतजार करना पड़ सकता है। यह वर्ष आपके लिए उतार-चढ़ावों से भरा रहने वाला है।

पैसे कमाने के लिए आपको जी-तोड़ मेहनत करनी होगी। व्यापार में किसी तरह का रिस्क लेने से बचें और बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें और सोच-विचार कर ही पैसे लगाएं। नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़े हैं तो आपको बेहतर मुनाफा होने वाला है। कुल मिलाकर इस साल आपको आर्थिक मामलों में कुछ सतर्कता बरतनी होगी। 2018 की भविष्यवाणी के अनुसार इस साल घरेलू स्तर पर आपको मिलाजुला परिणाम मिलने वाला है।

पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। साथ ही आर्थिक स्तर पर भी पार्टनर की मदद मिलेगी। साल 2018 आपके प्रेम-जीवन के लिए तोहफा साबित होने वाला है। शादीशुदा जातकों की जिन्दगी प्यार और रोमांस से भरी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। काम का प्रेशर अधिक रहेगा जिससे आपको हद से ज्यादा थकान होगी। इसलिए काम के बीच में ही आराम के लिए समय निकालें।

शुभ महीने- मई,जून, नवंबर,दिसंबर

उपाय- 1.भगवान गणेश की नियमित रूप से पूजा करें और उन्हें दूर्वा एवं मोदक चढ़ाएं। 2.श्री गणपति अथर्वशीर्ष स्त्रोत का पाठ करें।

शुभ रंग-लाल,हल्का नीला,गहरा नीला

शुभ अंक-4,13,9

शुभ दिन-रविवार,बुधवार

कुंभ (जनवरी 22-फरवरी 19): यह साल कुंभ राशि के जातकों के लिए कई सारे अवसर लेकर आ रहा है। यह साल बहुत सारे अच्छे अनुभव देकर जाने वाला है। जनवरी और फरवरी के महीने की अवधि के बीच आपको व्यावसायिक तौर पर कई अवसर मिल सकते हैं। बीते साल अगर आपको किसी चीज में नुकसान हुआ हो तो आपके लिए यह वर्ष लाभदायक साबित होगा।

मार्च और अप्रैल के महीने में यात्रा की योजना बन सकती हैं। शिक्षा को लेकर साल के आखिरी छ: महीने बेहद ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। कोई खास व्यक्ति भी आपकी मदद कर सकता है। विद्यार्थियों के जीवन में कई सारे बदलाव होंगे। कुछ समय के लिए आपके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। इसलिए अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें और सही दिशा में प्रयास करें। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो यह साल आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

इस अवधि में आप खूब मेहनत करेंगे। इस साल आप सकारात्मक सोच के साथ काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। आर्थिक मामलों में अनुभवी और करीबी लोगों से सलाह लें। पार्टनरशिप के लिहाज से यह साल नई शुरुआत के लिए शानदार है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह वर्ष पहले से ठीक रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप दोनों के रिश्तों में मधुरता आएगी। बस अपने गुस्से पर कंट्रोल करें।

वैवाहिक जीवन में कुछ समय के लिए किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। इस साल कुंभ राशि के लोगों की सेहत अच्छी रहने वाली है और किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी होने की आशंका नहीं हैं। लेकिन फिर भी अपना ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ महीने- मार्च,अप्रैल,सितंबर,अक्टूबर,नवंबर 

शुभ दिन- गुरुवार,शनिवार

उपाय- 1.नियमित रूप से शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। 2. धार्मिक स्थल की नियमित रूप से सफाई करें।

शुभ रंग-महरूम,हल्का पीला,चांदी

शुभ अंक-19,2,10

मीन (फरवरी 20-मार्च 20): मीन राशि वालें लोगों को इस वर्ष किसी चीज की पुन: प्राप्ति हो सकती है। बीते साल मिली असफलताओं से आप इस वर्ष और मजबूत रहेंगे। कार्यस्थल पर किया गया प्रदर्शन आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। शिक्षा को लेकर की गई प्रतियोगिताएं आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं। इस वर्ष प्रत्येक काम के लिए आपको एक बेहतर प्लानिंग की जरूरत होगी, तभी उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि के लोग इस साल अपनी मेहनत के बदौलत ही पैसे कमा पाएंगे। कुछ बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। ऐसे में आपको अपना नजरिया बदलना होगा और सतर्क भी रहना होगा। इस साल मीन राशि के लोगों को कार्यस्थल पर विशेष ध्यान देना होगा। आर्थिक मामले में अनजान व्यक्तियों पर आंख बंद करके विश्वास ना करें। इस साल आपको अप्रत्याशित मुनाफा होगा। इस दौरान व्यापार को आगे ले जाने के कई बेहतरीन मौके मिलेंगे।

इस साल आपको जरूरी काम के लिए कर्ज भी लेना पड़ सकता है। किसी को उधार में पैसे देते समय सावधान रहें और अपने खर्चों पर ध्यान दें। आपके करीबी लोग आपका साथ दे सकते हैं लेकिन कुछ लोगों से आप इस वर्ष भी आंख नहीं मिला पाएंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

आपका जीवनसाथी आपके लिए हर मोड़ पर खड़ा रहेगा। आप दोनों के रिश्तों में मधुरता आएगी और आप एक-दूसरे की मदद करेंगे। सेहत को लेकर यह साल आपको मुश्किल में डाल सकता है। काम के बीच में आराम के लिए समय निकालें और समय पर खाना खाएं। योग और व्यायाम आपके लिए लाभदायक हो सकता है। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए मिला जुला रहने वाला है।

शुभ महीने- जून,जुलाई,अगस्त 

शुभ दिन- सोमवार,शुक्रवार

उपाय- 1. भगवान राम और भगवान विष्णु की पूजा करें। 2.भगवान राम को पीला चंदन लगाएं।

शुभ रंग-हल्का नीला, हरा, गहरा गुलाबी

शुभ अंक-18,6,15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button