अगर नेशनल हाईवे पर अच्छी सुविधाएं चाहिए तो टोल टैक्स देना होगा

राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स में किसी भी राहत की बात को खारिज करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि यदि लोग अच्छी सेवाएं चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए भुगतान भी करना होगा।
अगर नेशनल हाईवे पर अच्छी सुविधाएं चाहिए तो टोल टैक्स देना होगा गडकरी ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि टोल संग्रह दुनियाभर में आम है क्योंकि अच्छी सड़कों में वाहन चालकों को ईंधन और समय दोनों की बचत करने में मदद मिलती है। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर सहमति जताई कि टोल संग्रह को रोका जाना चाहिए लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह मौजूदा वक्त में टोल वसूली से छूट का वादा नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘अच्छी सड़कें जीवन को भी सुरक्षा देती हैं। यदि आप अच्छी सेवाएं चाहते हैं तो आपको इसके लिए भुगतान तो करना होगा।’ 

गडकरी ने बताया कि सड़क और राजमार्ग मंत्रालय अगले पांच वर्षों में लगभग सात लाख करोड़ रुपये की लागत से 83 हजार 677 किलोमीटर के राजमार्गों का निर्माण करना चाहता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस मेगा सड़क निर्माण कार्यक्रम के वित्तपोषण को लेकर निवेश आकर्षित करने के लिए विशेष सेल स्थापित की है।

 
 
Back to top button