01 जनवरी दिन सोमवार का राशिफल: आज साल के पहले दिन में इन राशी वालों के लिए होने वाला है ख़ास
★आज का पञ्चाङ्ग★
आज का दिन मंगल मय हो 31 दिसम्बर दिन सोमवार
ऋतु-हेमन्त
माह-पौष
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:46
सूर्यास्त-05:14
राहूकाल(अशुभ समय)प्रातः
07:30से 09:00बजे तक
तिथि-चतुर्दशी
पक्ष-शुक्ल
दिशाशूल-पूर्व व उत्तर
शुभदिशा-पश्चिम व दक्षिण
अभिजीत मुहूर्त-दोपहर 12:03से 12:45तक।
अमृतमुहूर्त-प्रातः07:13 से 08:31तक।
।।आज का राशिफल।।
आज आपको व्यापार में लाभ व स्त्री वर्ग से लाभ होगा। मित्रों एवं परिजनों से प्रेम मिलेगा। आज का दिन मध्यम फलदायी है। पारिवार में बड़ी सफलता के योग बन सकते है । ससुराल पक्ष से शुभ सन्देस की प्राप्ति हो सकती है।
सुझाव:-आज आप श्रीरामचरितमानस जी का पाठ करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-आसमानी
वृष :- आज का दिन आपके लिए नई उम्मीद ले कर आ सकता है। सफलता आपके साथ रहेगी।अपनी कलात्मक सूझ को निखार कर सकेंगे। आज महिला मित्रों से लाभ होना संभव है। आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है।
सुझाव:-आज आप सपरिवार श्रीरामचरितमानस जी का पाठ करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-पीला
मिथुन:- आज के दिन आप धैर्य पर्वक और सूझबूझ से काम करें उत्तम होगा। परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। व्यापार में सामान्य स्थिति रहेगी।
सुझाव:-आज आप श्रीरामचरितमानस जी का पाठ करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-फिरोजी
कर्क:- आज आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए उत्तम दिन है। व्यापार- धंधे में लाभ, नौकरी में प्रमोशन और आय के स्रोतों में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष अनुभव करेंगे। सुदूर यात्रा के योग बन सकते हैं।
सुझाव:-आज आप श्रीरामचरितमानस जी का पाठ करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-नीला
सिंह:-आज नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। पिता से लाभ व यश मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहें।
सुझाव:-आज आप श्रीरामचरितमानस जी का पाठ करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-हल्का हरा
कन्या :-आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। तीर्थ स्थान की यात्रा कर सकते हैं। विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित हो सकते हैं। भाई-बंधुओं से लाभ हो सकता है। व्यापार में सामान्य लाभ मिल सकेगा। पारिवारिक माहौल उत्तम होगा।
सुझाव:-आज आप श्रीरामचरितमानस जी का पाठ करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-बादामी
तुला:- आज व्यापार में आपको काफी इजाफा हो सकता है, आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। घर या गाड़ी में निवेश या किसी लोन के लिए आवेदन करने के लिए दिन अनुकूल है। जीवन में शुभ परिवर्तन होंगे।
सुझाव:-आज आप श्रीरामचरितमानस जी का सप्रेम पाठ करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-नारंगी
वृश्चिक:-आज व्यापर में समझौते से लाभ मिलेगा। नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को आज प्रोन्नति मिल सकती है। सहजता और संतुष्टि आपके चेहरे पर दिखेगी। लोगों का साथ मिलेगा। माता-पिता की सेहत का भी ध्यान रखें।
सुझाव:-आज आप श्रीरामचरितमानस का पाठ करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-आसमानी
धनु:- आज का दिन बेहद भाग दौड़ भरा हो सकता है। व्यक्ति विशेष से सहयोग मिलेगा। रात में अपने दोस्तों के साथ यात्रा कर सकते हैं। आज आप उधार लेने से बचें। व्यापर उत्तम होगा।
सुझाव:-आज आप श्रीरामचरितमानस जी का पाठ करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-पीला
मकर:-आज का दिन आपका बेहद उत्साह भरा हो सकता है जो काम अभी तक बंद था, वह अचानक शुरू भी हो सकता है। कम उम्र के लोगों से मदद मिल सकती है। व्यापर व नौकरी में उत्तरोत्तर संघर्ष के बाद सफलता के आज आसार दिखेंगे।
सुझाव:-आज आप श्रीरामचरितमानस जी का पाठ करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-पर्पल
कुंभ:-आज आपके स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रह सकती है। बिजनस को लेकर नए और शानदार योजना बना सकते हैं। कारोबार में कुछ नया कर सकते हैं। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो अच्छी सफलता मिल सकती है।
सुझाव:-आज आप श्रीरामचरितमानस का पाठ करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-सुनहला
मीन:- आज आपका दिन भाग दौड़ भरा रहेगा। किन्तु कुछ समय परिवार के साथ बिताने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।व्यापार में धन लाभ होगा। नवीन कार्यों में अभूतपूर्व लाभ संभव है।
सुझाव:-आज आप सपरिवार भगवान शिव की यथा शक्ति उपासना करें व रामचरितमानस पाठ करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग :-गुलाबी
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1 आज हेमन्त ऋतु पौष माह शुक्लपक्ष चतुर्दशी तिथि है।
2आज सर्वार्थसिद्धि योग है ।
3 आज अंग्रेजी नव वर्ष प्रारंभ हो रहा है।
।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं।
सुख संपति नाना बिधि पावहिं।।
अर्थ:- श्री काग भुसुण्डि जी श्री रामचरितमानस जी मे पक्षि राज गरुण जी को यह स्पष्ट बताते हुवे कह रहे है कि हे पक्षिराज जो मनुष्य कामना लेकर भी भगवान श्री राम की ये श्रीरामचरितमानस सप्रेम सुनेगा , गायेगा वे मनुष्य नाना प्रकार के सुख सम्पत्ति की प्रप्ति कर भगवान के धाम को जायेगा इसमें कोई संशय नहीं है।
“अस्तु नए वर्ष में खूब भगत चर्चाएं करें भगवतकीर्तन मानसपाठ करावें ये शुभ कर्म है।”
।।वास्तु टिप।।
सुनहरी मछली धन समृद्धि को बढ़ाती है। इसको घर की उत्तर दिशा में पूर्व की तरफ मुख करके लगाना चाहिये इसे भगवान श्रीविष्णु का मत्स्य अवतार माना जाता है। यह वास्तु दोष को नष्ट करता है।
।।इति शुभम्।।
।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद , वास्तुविद व सरस कथा प्रवक्ता।।
।।श्रीधाम श्रीअयोध्या।।
संपर्क सूत्र-9044741252





