क्रिसमस की बधाई देकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए मोहम्मद कैफ, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ क्रिसमस पर बधाई देकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए. मोहम्मद कैफ ने क्रिसमस की बधाई देते हुए अपने परिवार के साथ एक फोटो ऑफिशियल फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल शेयर की जिसे कई लोग इस्लाम के खिलाफ बताकर उनकी आलोचना कर रहे हैं.

क्रिसमस की बधाई देकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए मोहम्मद कैफ, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

फोटो में कैफ अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं. कैफ ने फोटो का कैप्शन दिया मैरी क्रिसमस. कैफ ने जैसे ही यह फोटो पोस्ट की, लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी. रहीम शेख नाम के यूजर ने लिखा, एक मुसलमान होके क्रिसमस मनाते हुए शर्म नहीं आती आपको….थोड़ा तो खुदा से खौफ खाओ कैफ भाई.

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, भाईजान मेरा दिल दुख गया ये पोस्ट देखकर, डिलीट करिए और ये त्यौहार हम मुसलमानों का नहीं है इसकी मुबारकबाद देना भी गुनाह है. फरहत अब्बास ने

 लिखा, ‘100000 लानत.’ हालांकि कई यूजर्स ने मोहम्मद कैफ को रिप्लाई करते हुए क्रिसमस की बधाईयां दी.

ये हैं दुनिया की टॉप 5 सबसे खूबसूरत महिला किक्रेटर्स, विराट सहित इन बड़े क्रिकेटरों को कर चुकीं हैं प्रपोज़

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है कि मोहम्मद कैफ ट्रोलिंग का शिकार हुए हों. इससे पहले जनवरी में सूर्य नमस्कार की फोटो शेयर करने भी वह काफी ट्रोल हुए थे. कैफ ने सूर्य नमस्कार की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “सूर्य नमस्कार पूरे फिजिकल सिस्टम का वर्कआउट है. इसके लिए किसी मशीन की जरूरत नहीं पड़ती.

Back to top button