गौतम गंभीर कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए नहीं, अब इस टीम के लिए खेलेंगे आईपीएल 11

भारत में होने वाले इण्डियन प्रीमियर लीग का बोलबाला पूरी दुनिया में है।देश-विदेश के कई स्टार प्लेयरों से भरी इस लीग ने पूरी क्रिकेट जगत को ही बदल डाला है। ऐसे में आगामी 11वें संस्करण केे आईपीएल के लिए अभी से ही क्रिकेट प्रशंसकों को बड़ी बेसब्री के साथ इतंजार है।

फ्रेंचाइजी टीम को मिलेगा विशेषाधिकार

एक तरफ जहांं बीसीसीआई ने यह जानकारी दे दी कि आगामी आईपीएल में खेलने वाले क्रिकेटरों की नीलामी 27-28 जनवरी को बैंगलुर में किया जाएगा तो वहीं दूसरी तरफ यह भी जानकारी निकल कर सामने आयी, कि सभी फ्रेंचाइजी टीम को 4 जनवरी तक रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट दे देनी है।

केकेआर में बने रहने को लेकर गंभीर ने कहीं यह बात

रिटेन को लेकर करीब तीन हफ्ते बचे समय के बीच सबकी नजर मौजूदा समय में भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर पर है,जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तानी की बागडोर संभाली हुई थी।

अपने भावुक संदेश में ये क्या बोल गए राहुल द्रविड़

हाल ही में स्टार बल्लेबाज गौतम गंभीर ने आईपीएल में खुद को किस टीम की तरफ से खेलने को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,

“मैनें अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी टीम के मालिक से कोई भी बात नहीं की है। मुझे इस बात का आर्श्चय होता है कि इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। अभी मेरा ध्यान रणजी के फाइनल मैच को लेकर है,जिसके बाद से मैं बैठ कर विचार करूंगा कि आगे क्या करना है।”

सभी फ्रेंचाइजी टीम के लिए रहूंगा उपलब्ध

 

अपनी बात को जारी रखते हुए गंभीर ने कहा कि,

“यह पूरी तरह से सच है कि मैं इस बार किसी भी फ्रेंचाइजी टीम में खेलने के लिए उपलब्ध रहूंगा। मैने केकेआर की तरफ से खेलते हुए कई चीजे सीखी है।

पर जब कभी आपकी परिस्थिती आपके अनुकूल नहीं चल रही हो तो आपको अच्छे समय पर ही अपने फ्रेंचाइजी टीम को अलविदा कर देना चाहिए। खासतौर पर जब आपकी टीम शानदार खेल का प्रदर्शन कर चुकी हो।”

जता चुके हैं इस टीम की तरफ से खेलने की इच्छा

भारतीय टीम से लम्बे समय से बाहर चल रहे गंभीर ने हालिया समय में दिल्ली डेयरडेविल्स के टीम की तरफ से खेलने में इच्छा जताई थी। हालांकि यह तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा कि क्या उनकी यह इच्छा पूरी होती है या फिर नहीं।

 
Back to top button