ये हैं अनुष्का-विराट के रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट, पार्टी में नहीं होंगे सलमान…जानें क्यों?

11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में शादी के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 21 दिसबंर को दिल्ली के ताज होटल के दरबार होटल में रिसेप्शन दे रहे हैं. दिल्ली की पार्टी में शामिल हो रहे मेहमानों का नाम सामने आ रहा है. इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं. हालांकि इसके बाद 26 दिसंबर को मुंबई में भी एक भव्य रिसेप्शन पार्टी होगी. लेकिन इसमें कभी अनुष्का-विराट का पैचअप करवाने वाले सलमान शामिल नहीं होंगे. आइए जानते हैं दिल्ली रिसेप्शन में कौन-कौन शामिल हो रहा है और मुंबई रिसेप्शन में सलमान क्यों शामिल नहीं होंगे.These are Anushka-Virat's reception guest list

खबरों के मुताबिक, जहीर खान, कपिल देव, आशीष नेहरा और युवराज सिंह रिसेप्शन में आ सकते हैं. मौजूदा टीम के खिलाड़ी श्रीलंका के साथ मैच की वजह से दिल्ली रिसेप्शन में शामिल नहीं हो पाएंगे.

सलमान खान अपने बर्थेडे (27 दिसंबर) की वजह से देश से बाहर होंगे इसलिए वो मुंबई रिसेप्शन में नहीं आ पाएंगे. कहा जाता है कि विराट और अनुष्का का पैचअप करवाने वाले सलमान ही थे. रिसेप्शन में विराट और अनुष्का सलमान को जरूर मिस करेंगे.

अनुष्का और विराट 20 दिसंबर को पीएम मोदी को रिसेप्शन का न्यौता देने पहुंचे थे. ऐसे में गेस्ट लिस्ट में पीएम मोदी का नाम भी शामिल है. पीएम मोदी के अलावा अरुण जेटली भी रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं.

इसे भी पढ़े: बीजेपी विधायक को गंभीर की नसीहत, विराट की देशभक्ति पर उठाया था ये सवाल

राजीव शुक्ला और मोहम्मद अजहरुद्दीन भी दिल्ली के रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं. सचिन तेंदुलकर भी आज दिल्ली में ही हैं. उन्हें भी रात को रिसेप्शन में देखा जा सकता है.

26 दिसंबर को मुंबई रिसेप्शन में विराट और अनुष्का के परिवार के अलावा बॉलीवुड के कई लोग शामिल हो सकते हैं. पूरी क्रिकेट टीम भी मुंबई रिसेप्शन में आएगी. 27 दिसंबर को विराट और अनुष्का पूरी टीम के साथ साउथ अफ्रीका रवाना हो जाएंगे.

साउथ अफ्रीका में विराट के साथ समय बिताने के बाद अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते भारत लौट जाएंगी. यहां उन्हें शाहरुख खान के साथ एक फिल्म और वरुण धवन के साथ सुई धागा पर काम करना है.

शादी के बाद दोनों के रिसेप्शन ड्रेस को भी सब्यसाची मुखर्जी ने ही डिजाइन किया है.

रिसेप्शन में पंजाबी सिंगर गुरदास मान भी परफॉर्म कर सकते हैं. होटल के बाहर सुरक्षा के कड़ा इंतजाम होगा.

खबरों की माने तो दोनों के रिसेप्शन को वेडिंग सैलेड नाम की वेडिंग प्लानर कंपनी शूट करेगी. यह इस कंपनी का पहला बड़ा आसाइंमेंट है इसलिए गिफ्ट के तौर पर कंपनी मुफ्त में फोटो खीचेगी. 21 दिसंबर की सुबह 5 लोगों की टीम मुंबई से दिल्ली रवाना भी हो चुकी है.

 
 
 
 
 
Back to top button