मोटापा कम करने और हमेशा हेल्दी रखने के लिए खाएं ये रोटी

अलग-अलग तरह के आटे को मिलाकर बनाई गई यह रोटी स्वाद में तो बेहतर है ही. साथ ही यह वेट को भी कंट्रोल करने में भी मददगार साबित हो सकती है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन है.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 – 4
  • समय : 30 मिनट से 1 घंटा
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    • एक कप गेहूं का आटा
    • एक चौथाई कप ओट्स पिसे हुए
    • दो बड़े चम्मच बाजरे का आटा
    • एक बड़ा चम्मच मूंग दाल पिसी हुई
    • दो बड़ा चम्मच बेसन
    • एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर
    • एक छोटा चम्मच पिसा हुआ अनारदाना
    • एक छोटा चम्मच अलसी का पाउडर
    • एक छोटा चम्मच पुदीने का पाउडर
    • एक छोटा चम्मच करी पत्ता
    • एक छोटा चम्मच सौंफ
    • स्वादानुसार नमक
    • पानी, आटा गूंदने के लिए

विधि

– सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, ओट्स, बाजरे का आटा, पिसी हुई मूंग दाल, बेसन, कॉर्न फ्लोर, अनारदाना पेस्ट, अलसी पाउडर, पुदीना पाउडर, करी पत्ता, सौंफ और नमक डालकर अच्छे से मिला लें. 
– इसके बाद आटे में हल्का-हल्का पानी डालकर अच्छे से गूंद कर लोई बना लें. 
– अब मीडियम आंच पर तवा गरम करने के लिए रखें. 
– जब तवा गरम हो जाए को एक-एक कर रोटी बेलकर तवे पर डालकर सेंक लें. 
– रोटी को दोनों तरफ से सेंक कर फूली-फूली रोटियां बना लें. 
– इसी तरह से सभी लोइयों की रोटियां तैयार कर लें. 
– अब इसे लो कैलोरी वाली सब्जी के साथ खाएं और सर्व करें. 
– इसी तरह से हेल्दी फूड का सेवन करते रहें.

 
 
Back to top button