भाजपा की जीत बाद कांग्रेस के नेता-मंत्री गायब, चारो तरफ पसरा सन्नाटा

गुजरात और हिमाचल में कांग्रेस की बुरी तहर हुई हार के बाद कांग्रेस भवन से नेता और मंत्री ‘गायब’ हो गए। तस्वीरें देखिए…
 भाजपा की जीत बाद कांग्रेस के नेता-मंत्री गायब, चारो तरफ पसरा सन्नाटा

हिमाचल और गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत से कांग्रेस असहज हो गई है। वहीं राजीव गांधी कांग्रेस भवन में दो चार ही कार्यकर्ता नजर आए। बाकी कमरों पर ताला लटका हुआ है।
 

वहीं उत्तराखंड के कांग्रेस विधायक ने भाजपा ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। हिमालच चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस विधायक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा जिस तरह से आगे रही है यह ईवीएम में गडबड़ी का नतीजा है।
 

उन्होंने कहा कि हमें पहले तो यह सिर्फ आशंका थी। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि बड़ी संख्या में धांधली  हुई है।  उन्होंने कहा कि पांचवे राउंड तक काउंटिंग में सब ठीक चल रहा था। इसमे कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस आगे चल रही थी। दोंनों  पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर थी।
 

लेकिन जिस तरह से पांचवे और छठे राउंड के भाजपा की सीटें लगातार बढ़ी हैं। इससे पूरा परिदृश्य ही बदल गया।  उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच होनी चाहिए।  कांग्रेस प्रदेश महासचिव नवीन जोशी का कहना है कि गुजरात में किसानों ने बीजेपी को खारिज कर दिया है। लोग विकास चाहते हैं।
 

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि कांग्रेस हार कर भी जीत गई है। मोदी जी ने खूब पसीना बहाया है। लेकिन कांग्रेस लोगों के साथ आज भी खड़ी है।
 
Back to top button