इस गांव ने रातोंरात खेला ऐसा खेल, की दुनिया भर में हो गया मशहूर

अमेरिका के स्टीमबोट स्प्रिंग्स शहर दुनियाभर में स्कीइंग के लिए मशहूर है। इस शहर में स्कीइंग का प्रयोग पहले सामान लाने ले जाने के ‌‌लिए होता था। 1910 के दशक में अमेरिकी राज्य कोलोराडो का स्टीमबोट स्प्रिंग्स शहर लगभग अनजान ही था। यहां सर्दियों में भीषण बर्फबारी होती थी। बर्फबारी के दिनों में यहां जन-जीवन लगभग पूरी तरह से ठप हो जाता था और लोग इस शहर में बसने से परहेज ही करते थे। इस गांव ने रातोंरात खेला ऐसा खेल, की दुनिया भर में हो गया मशहूर

बर्फबारी के दिनों में लोगों को जरूरत का सामान लाने और ले जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसका तोड़ ग्रामीणों ने यह निकाला कि उन्होंने बर्फ पर स्कीइंग की तकनीक इजाद की। शुरुआत में तो थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन धीरे-धीरे स्कीइंग ने गांव के लोगों को आवागमन का नया तरीका दे दिया। 

धीरे-धीरे गांव के लोगों ने आस-पास के क्षेत्रों के लोगों के साथ मिलकर स्कीइंग को एक खेल बना लिया। धीरे-धीरे यह खोल भी प्रसिद्ध हो गया। गांव के बाहर के लोग भी बर्फबारी के दिनों में स्कीइंग के लिए यहां पहुंचने लगे। बाहरी लोगों के आने से ग्रामीणों को लगा कि पर्यटन कमाई का साधन बन सकता है। 

स्‍थानीय नागरिक जिम टेंपल और जॉन फेचर ने पहला रिजॉर्ट बनाया। उनका रिजॉर्ट चल निकला। धीरे-धीरे इस गांव की पहचान स्कीइंग के रूप में होने लगी। आज विश्वभर से लोग यहां स्कीइंग के लिए पहुंचते हैं। स्कीइंग के लिए यह शहर इतना प्रसिद्ध हो चुका है कि आबादी से ज्यादा यहां सीजन में पर्यटक पहुंचते हैं। 

इस शहर की आबादी 2016 में मात्र 12 हजार 690 थी और यहां सीजन के समय 12 हजार से ज्यादा टूरिस्ट पहुंच जाते हैं। इस जगह की खास बात यह है कि इस छोटे से शहर में 3300 के करीब होटल भी हैं। इस छोटे शहर में आपको हर वो सुविधा मिलेगी, जिसकी आपको जरूरत है। यहां के पहाड़ों पर जब बर्फबारी होती है, तो दुनियाभर से पर्वतारोही और पर्यटक यहां पहुंचना शुरू हो जाते हैं। रात होते ही यह शहर भव्य लाइट्स से जगमगा उठता है। यह शहर स्कीइंग के साथ अपनी आबादी और होटल्स के लिए भी मशहूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button