अब स्ट्रीट लाइट की जगह लगेंगे रोशनी पैदा करने वाले पौधे

अमेरिका की मेसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने ऐसा पौधा विकसित किया है, जो रात में किसी स्ट्रीट लाइट की तरह रोशनी पैदा करता है। दावा है कि भविष्य में इन पौधों को स्ट्रीट लाइट की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। अभी इनका इस्तेमाल टेबल लैंप की तरह करना संभव है। 
अब स्ट्रीट लाइट की जगह लगेंगे रोशनी पैदा करने वाले पौधेइन पौधों को रोशनी के लिए बाहर के किसी ऊर्जा स्रोत की जरूरत नहीं होगी। यह अपनी ऊर्जा से ही रोशनी पैदा करेंगे। 

शोधकर्ता रासायनिक इंजीनियर प्रोफेसर माइकल स्ट्रानो के मुताबिक इस पौधे को बनाने के लिए पत्तियों में लुसीफेरस नैनो पार्टिकल डाले गए हैं। वहीं दूसरे बड़े कण में लुसीफेरस और एंजाइम है। लुसीफेरस ही इंजाइम की मदद से चमक प्रभाव पैदा करता है।

शुरुआत में ये पौधे सिर्फ 45 मिनट तक प्रकाश उत्पन्न करने में सक्षम थे, लेकिन अब ये लगातार 4.5 घंटे तक प्रकाश उत्पन्न कर सकते हैं।

 
 
Back to top button