ब्रिटेन के छोटे राजकुमार प्रिंस हेनरी जल्द ही करेगें शादी

ब्रिटेन के राजघराने में बहुत जल्द ही शादी समारोह का आयोजन होने जा रहा है। छोटे राजकुमार प्रिंस हेनरी ऑफ वेल्स अगले साल 19 मई को शादी रचाने जा रहे हैं।प्रिंस हेनरी

प्रिस हैनरी अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल से शादी करेंगे। काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे प्रिंस हेनरी और मार्कल ने 27 नवंबर को सगाई की थी। शाही परिवार की होने वाली नई दुल्हन तलाकशुदा हैं और वो हेनरी (33) से तीन साल बड़ी हैं।

कौन हैं मेगन मार्कल?

अमेरिकी अभिनेत्री मेगन लॉस एंजेल्स में पली-बढ़ी हैं। हालांकि वो अभी टोरंटो में रहती हैं। साल 2011 में उन्होंने एक्टर प्रोड्यूसर से शादी की, लेकिन दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया।

इसे भी पढ़े: भारतीय मूल के शख्स की अमेरिका में गोली मारकर हत्या

कपल को मार्केल के माता-पिता ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि वो इस रिश्ते को लेकर बेहद खुश हैं। क्वीन ने भी दोनों को बधाई दी है। दोनों प्रिंस हैरी के नॉटिंघम कॉटेज में रह रहे हैं। ये कॉटेज केनसिंगटन पैलेस में है, जहां प्रिंस विलियम और केट मिडलटन भी रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button