शाओमी के सबसे सस्ते दमदार कैमरे वाले फोन Redmi Y1 की सेल आज

Xiaomi के सबसे सस्ते दमदार कैमरे वाले स्मार्टफोन Redmi Y1 की आज सेल है। इसके साथ ही Redmi Y1 Lite खरीदने का भी आज मौका है। दोनों फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से अमेजॉन इंडिया और एमआईडॉटकॉम पर होगी। रेडमी वाय1 में 16 मेगापिक्स्ल के सेल्फी कैमरे के अलावा स्पिलिट स्क्रीन और स्मार्ट फोटो एडिटर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।शाओमी के सबसे सस्ते दमदार कैमरे वाले फोन Redmi Y1 की  सेल आज
स्पिलिट फीचर की मदद से एक ही स्क्रीन को आप दो भाग में करके दो ऐप एक ही स्क्रीन पर चला सकते हैं। फोन में स्मार्ट फोटो एडिटर है जिसकी मदद से आप किसी भी फोटो को आसानी से फोटोशॉप जैसा एडिट कर सकते हैं।

Xiaomi Redmi Y1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले शाओमी रेडमी वाय1 की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, MIUI 9 सॉफ्टवेयर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज, डुअल नैनो सिम स्लॉट (2 सिम, 1 मेमोरी कार्ड), बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4G VoLTE, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3080mAh की बैटरी है। इस फोन के 3 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है।

ये भी पढ़ें: भारत में launch हुआ, 8GB RAM के साथ नए अवतार में Oneplus 5T, जानिए इसके फीचर्स

Xiaomi Redmi Y1 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi Y1 Lite में भी 5.5 इंच की डिस्प्ले, MIUI 9 सॉफ्टवेयर, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, डुअल नैनो सिम स्लॉट (2 सिम, 1 मेमोरी कार्ड), 2 जीबी रैम,16 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3080mAh की बैटरी है। इस फोन की कीमत 6,999 रुपये है।
Back to top button