वोट डालने के बाद हार्दिक पटेल का बयान, 100 से ज्यादा सीट जीतेगी गुजरात में कांग्रेस

पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) के नेता हार्दिक पटेल ने अपने गृहनगर अहमदाबाद जिले के वीरमगाम में आज वोट डाला. मतदान के बाद हार्दिक ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सब अच्छा होगा. हार्दिक ने आगे कहा कि उन्होंने लोगों से अपने अधिकार के लिए और अहंकार के खिलाफ वोट डालने की अपील की है. हार्दिक बोले गुजरात एक बड़े महापरिवर्तन की ओर बढ़ रहा है. हार्दिक ने दावा किया है कि कांग्रेस गुजरात चुनाव में 100 से ज्यादा सीट हासिल करेगी.





