हनीमून टाइम के बीच अनुष्का ने रोहित की पारी को लेकर कही ये बड़ी बात..

बीते दिन टीम इंडिया ने कप्तान रोहित शर्मा (208) के दोहरे शतक की मदद से दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका को 141 रनों से हरा दिया. 
रोहित की ये धमाकेदार पारी इतनी शानदार थी कि अपनी शादी के गोल्डन पीरियड में मशगूल अनुष्का शर्मा भी इसकी तारीफ करने से नहीं रह पाई. 11 दिसंबर को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इटली के रिज़ॉर्ट में शादी के बंधन में बंध गए थे.
शादी के बंधन की इस खबर के बाद इस खूबसूरत जोड़ी को दुनियाभर से बधाइयां मिलने लगीं. इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्टार रोहित शर्मा भी शामिल रहे. रोहित ने 12 दिसंबर को दोपहर में विराट-अनुष्का को शादी की बधाई दी. रोहित ने लिखा था ‘विराट मैं तुम्हें शादीशुदा जीवन संभालने के लिए डिकशनरी दूंगा.’
इसे भी पढ़े: लगातार 5वें साल टीम इंडिया के टॉप स्कोरर बने रोहित शर्मा
जिसके बाद बीते दिन अनुष्का ने रोहित को उनकी ऐतिहासिक पारी के लिए हंसते हुए थैंक्स कहा और लिखा, ‘थैंक्स रोहित, और तुम्हारी बेमिसाल पारी के लिए बधाई.’





