दुल्हन को लेकर लौट रहा था, रास्ते में पता चली ये बात तो फूट-फूट कर रोया दूल्हा

अपनी दुल्हन को लेकर लौट रहा था कि घर पहुंचने से पहले दुल्हे पर कहर टूट गया। उसे ऐसी बात पता चली, सुनकर वह फूट-फूट कर रोया। मामला हरियाणा के अंबाला का है। चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर कांगू के पास टैंपो-ट्रेवल खाई में गिरने से जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उनमें दूल्हे की मां नीलम सेठी भी शामिल हैं।
दुल्हन को लेकर लौट रहा था, रास्ते में पता चली ये बात तो फूट-फूट कर रोया दूल्हावहीं जैसे ही यह खबर घर पहुंची, शादी की खुशियां मातम में बदल गई। अब दूल्हे के घर में सन्नाटा पसरा है। 10 दिसंबर की रात को अंबाला के रहने वाले विवेक सेठी की हिमाचल के मंडी जिले के सुंदरनगर में शादी थी। सभी रविवार सुबह ही सुंदरनगर के लिए टैंपो-ट्रेवल व अन्य गाड़ियों से रवाना हो गए।

सोमवार को बराती दुल्हन को विदा कराकर अंबाला की तरफ लौट रहे थे। दूल्हे की मां सहित 14 बराती टैंपो-ट्रेवल में सवार थे, लेकिन दोपहर के समय गांव कांगू के पास पहुंचे तो ट्रैंपो-ट्रेवल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

हादसे में धर्मपाल, महेंद्र टक्कर व पत्नी संतोष रानी, नीलम सेठी, शशि ओबराय की मौके पर मौत हो गई, जबकि हरीश सेठी, रीमा देवी, दर्शना देवी, ड्राइवर विक्रम सिंह पूजा विहार कैंट घायल हो गए।

बीएसएनएल में एजीएम कार्यरत थे टक्कर

सेक्टर दस में रहने वाले महेंद्र सिंह टक्कर बीएसएनएल कैंट में एजीएम के पद पर कार्यरत थे और सेठी परिवार के बेहद नजदीक थे। वह अपनी पत्नी संतोष रानी के साथ शादी में गए थे। मगर इस दंपती की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर के दो बेटे हैं।

दोनों ही जॉब करते हैं। इसके अलावा शशि ओबराय पंजाब के एक स्कूल में टीचर कार्यरत थी। उनके पति चंद्रप्रकाश ओबराय की करीब छह साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह बालभवन में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। इनकी दो बेटियां हैं और दोनों ही शादीशुदा हैं। एक गुड़गांव में सर्विस करती है तो दूसरी चंडीगढ़ में रहती है।

दूल्हा प्राइवेट कंपनी में काम करता है
बता दें कि विवेक सेठी करीब 25 साल का है और उसकी एक छोटी बहन भी है। वह बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

Back to top button