पोतों को नदीं में डूबते देख दादा ने लगाई छलांग, बाहर निकाला तो हो चुकी थी मौत

बुरहानपुर (इंदौर).रत्नापुर के चांदगढ़ घाट के पास ताप्ती नदी में नहाते समय दो भाई गहरे गड्ढे में डूब गए। वहीं पास बैठकर नहा रहे दादा की सामने अचानक दोनों पोते डूब गए। इसके बाद पोतों को बचाने के लिए दादा ने नदी में छलांग लगाई लेकिन तब तक दोनों की पानी में डूबकर दम घुटने से मौत हो गई थी। उन्होंने दोनों को नदी के अंदर से बाहर निकाला।
ये भी पढ़ें: बुमराह की एक झलक को तरस गए दादा, तो पोते से मिलने के लिए उठाया खौफनाक कदम
– पुलिस के मुताबिक, अमुल्ला के रहने वाले, मंजीराम अपनी पत्नी और दो पोतों और एक पोती के साथ ताप्ती नदी के चांदगढ़ घाट आए थे।
– दोपहर करीब 4 बजे पांचों घाट पर बैठकर नहा रहे थे। नदी में ज्यादा पानी नहीं था, इसमें 12 साल के सचिन पिता साबूलाल और 10 साल के प्रवीण पिता साबूलाल नहाते-नहाते गड्ढे में समा गए।
– मंजीराम की आंखों के सामने दोनों ओझल हो गए, दोनों को डूबते देखकर नदी में छलांग लगाई। बाहर निकाला तब तक दम तोड़ चुके थे।
– मंजीराम ने कहा बच्चों के माता-पिता पूना में गन्ना कटाई के लिए गए हैं। उनके ठेकेदार से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि दोनों दूसरी जगह कटाई के लिए चले गए।
– जिसके बाद क्षेत्र के पप्पू दीक्षित की ट्रैक्टर-ट्रॉली में शव को खकनार अस्पताल ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंप दिया गया।





