महिला से घर में घुसकर किया दुष्कर्म, पति के अचानक घर पहुंचने पर आरोपी दीवार फांदकर भागा

एक युवक बारात में आया था। आरोपी ने मासूम को बहला फुसाकर हवस का शिकार बना लिया। खून से लथपथ घर पहुंची मासूम को देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की है। भटनी के एक गांव में आई बारात में शामिल युवक ने गांव की सात साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ घर पहुंची बालिका ने परिजनों को सारी घटना बयां की।
इसे भी पढ़े: लहसुन खरीद मामले में व्यापारियों से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
परेशान मां ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक-एक करके सभी बारातियों से पूछताछ की। वहीं घरवाले बालिका को लेकर भटनी सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं पीलीभीत में सरकारी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला से कॉलोनी के युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पति के अचानक घर पहुंचने पर आरोपी दीवार फांदकर भाग निकला।
शहर की सरकारी कॉलोनी की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति ई-रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार सुबह पति काम पर गए हुए थे। वह अकेली थी और घरेलू कामकाज में लगी थी। दोपहर करीब 12 बजे कॉलोनी का विक्की उसके घर में घुस आया।
आरोप है कि वह महिला को पकड़कर कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दी। अचानक पति के घर पहुंचने पर आरोपी दीवार फांदकर भाग निकला। पीड़िता ने पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद देर शाम कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी।





