CM योगी के जनता दरबार में पहुंची डॉक्टर कफील की मां, बोली- निर्दोष है मेरा बेटा

गोरखपुर.सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं। रविवार को योगी ने गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दरबार’ लगाया जहां सुबह 6 बजे से ही फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्रकरण के आरोपी डॉ कफील खान की मां भी योगी के जनता दरबार अपनी फरियाद लेकर पहुंची। डॉ कफील खान की मां ने सीएम से मिलकर अपने बेटे को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा- “सीएम से मुलाकात हुई है और उन्होंने उनसे कहा है कि मेरा बेटा निर्दोष है। उसे फंसाया गया है। वो तो बच्चों का इलाज कर रहा था, सीएम ने मामले में भरोसा दिया है।”CM योगी के जनता दरबार में पहुंची डॉक्टर कफील की मां, बोली- निर्दोष है मेरा बेटा

-बता दें कि इसी साल अगस्त में गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से कुछ ही घंटों में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत हो गई थी। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई थी।
-इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इनमें डॉक्टर कफील भी शामिल थे। साथ ही कफील पर निजी प्रैक्टिस का भी आरोप लगा था।
-डॉक्टर कफील वार्ड नंबर 100 जिसमें इंसेफ्लाइटिस, जेई, एईएस सहित तमाम जल जनित बीमारियों से ग्रसित बच्चों का इलाज होता है। उसके प्रभारी रहे 9 व 10 अगस्त की रात ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत से बीआरडी मेडिकल कॉलेज सहित पूरे प्रदेश में हाहाकार मच गया था।
-सरकार ने इस पूरे मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्कालीन प्रधानाचार्य, डॉक्टर कफील सहित कुल 9 आरोपियों को जेल भेज दिया था। विभागीय जांच व आपराधिक मामलों में कार्रवाई का आदेश दिया था।

ये भी पढ़ें: राजधानी लखनऊ फिर हुई शर्मसार, कैंसर पीड़ित नाबालिग लड़की से गैंगरेप

कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे सीएम योगी

-प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ व केन्द्रीय मानव संसाधन जल संसाधन राज्यमंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह शनिवार शाम गोरखपुर पहुंचे। डॉक्टर सिंह के साथ उनकी पत्नी भी हैं।
-महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थान सप्ताह समारोह के तहत 5 दिन तक चलने वाले 2 दर्जन से अधिक प्रतियोगिताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अध्यक्षता व मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह होंगे।

Back to top button