सिर्फ एक काली मिर्च है आपकी हर समस्या का इलाज, आप भी जानें कैसे?

काली मिर्च (Black Pepper) नल्लमुलकु का इस्तेमाल घरों में सब्जियों व पकवानों को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं की आयुर्वेद में काली मिर्च का इस्तेमाल विभिन्न रोग-विकारों की दवाइयां बनाने में किया जाता हैं। काली मिर्च के गुणों से परिचित होने के बाद बहुत सारे लोग घरेलू औषधि के रूप में भी करने लगे हैंकाली मिर्च में अनेक औषधीय गुण समाये हैं, अक्सर महिलाओं में थायरॉक्सिन लेवल कम होने से तेजी से वजन बढ़ता है पेपेराईन इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं थाइरोइड के मरीजों के लिए काली मिर्च के रामबाण प्रयोग। इसके साथ ये मोटापा घटाने में भी बहुत लाभदायक है। आइये जाने।
2 ग्राम काली मिर्च का पाउडर, गुड़ के साथ मिलाकर खाने से जुकाम जल्द ही ठीक होता है
काली मिर्च, घी और शक्कर मिलाकर सेवन करने से अनेक आँखों के रोग ठीक होते हैं
कालीमिर्च का पाउडर सूंघने से बार-बार छींकने से जुकाम से बंद नाक खुलती है, सिरदर्द भी ठीक होता है
कालीमिर्च को पीसकर दही में मिलाकर गुड़ के साथ सेवन करने से नाक से होने वाला रक्त स्राव बंद होता है
काली मिर्च से बनाये शरीर का कायाकल्प ड्रिंक – इसको बनाने के लिए पांच काली मिर्च को पीसकर पानी में भिगो दें। इस पानी को उबालें और छानकर पिएं। इस ड्रिंक में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कैंसर से बचाता है। इसमें मौजूद पोटेशियम से ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता है। कार्बोहाइड्रेट्स से शरीर की कमजोरी दूर होती है। काली मिर्च को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से बॉडी को भरपूर आयरन मिलता है। यह एनीमिया यानि खून की कमी से भी बचाता है यह जॉइंट पैन से बचाव करता है। इससे बॉडी के जहरीले पदार्थ यानि टॉक्सिन्स दूर होते हैं। यह कब्ज को भी दूर करता है। इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। यह तेजी से वजन कम करता है। इससे शरीर में नमी बनी रहती है। इससे चेहरे की चमक बढ़ती है। इससे मसल्स मजबूत होती हैं
ये भी पढ़ें: भारतीय मूल के नागरिक ने अमेरिका में बनाया दुनिया का सबसे अच्छा एयर प्यूरीफायर, प्रदूषण से करेगा बचाव
आँखों की पलकों के किनारे निकलने वाली गुहेरी (छोटी फुंसी ) पर काली मिर्च को पानी में पीसकर लेप करने से बहुत लाभ होता है।
नीबू और अदरक के 5-5 ग्राम रस में 1 ग्राम काली मिर्च का पाउडर मिलाकर सेवन करने से पेट का दर्द शीघ्र ठीक होता है।
कालीमिर्च के 5 दाने मिसरी मिले दूध के साथ निगलने से तेज जुकाम भी जल्द ही ठीक होता है।
कालीमिर्च का आधा चम्मच पाउडर लेकर उसमें शहद और घी मिलाकर लेने से सर्दी से जुकाम सिरदर्द ठीक होते हैं।
सर्दी से होने वाले छाती का दर्द भी ठीक होता है। और कफ भी सरलता से निकल जाता है। सर्दी से बचने के लिए काली मिर्च के उपाय के रूप में आप इसे चाय या दूध में मिलाकर पी सकते हैं
कालीमिर्च को घी में घिसकर बूंद-बूंद नाक में टपकाने से आधा सर का दर्द (माइग्रेन) ठीक होता है।





