राहुल गांधी बोले- क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, इसलिए 15 लाख देने का नही करूँगा वादा

गुजरात में प्रचार कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह जनता से 15 लाख रुपए देने का झूठा वायदा नहीं कर सकते। 
आणंद में रैली को संबोधित करते हुए कहा ‘मैं ये झूठ नहीं बोलूंगा कि मैं आपके बैंक खातों में 15 लाख डाल दूंगा। लेकिन जब राज्य में हमारी सरकार आएगी तो आपको महसूस होगा कि 22 साल बाद हमारी आवाज को सुना जा रहा है।’

राहुल गांधी बोले- क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, इसलिए 15 लाख देने का नही करूँगा वादा राहुल ने कहा ‘घोषणापत्र सवाल उठाने के बाद भाजपा ने इसे तैयार करवाया। कांग्रेस के कहने पर अरुण जेटली ने इसे जारी किया। आखिर उन्हें इसकी क्या जरूरत जब वह जानते हैं कि वह यहां 100 साल तक राज करेंगे?’

उन्होंने कहा ‘हम गुजरात में कर्नाटक की तर्ज पर कैंटीन शुरू करेंगे जहां बेहद कम कीमत पर खाना दिया जाएगा।’

गुजरात में कांग्रेस की आंधी, हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता 

राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को गुजरात चुनाव में जीतने वाली पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में चुनाव जीतने जा रही है और कोई भी हमें नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि अब आंधी आ रही है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता के लिए क्या करना चाहती है, यह अब तक नहीं बताया है। बीजेपी ने अपना घोषणापत्र अभी तक तैयार नहीं किया है। राहुल ने कहा कि वह चुनाव जीतने से 10 दिनों के भीतर ही किसानों की लोन माफी पर पॉलिसी बनाएंगे।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस देश के पीएम की कुर्सी का आदर करती है और कांग्रेस में कोई भी पीएम के लिए गलत शब्द का प्रयोग नहीं कर सकता। लेकिन पीएम मोदी हमारे बारे में कुछ भी कह सकते हैं। हमने इसलिए मणिशंकर अय्यर पर कार्रवाई की। 

Back to top button