हटाना चाहते है अपने फोन का कचरा तो डाउनलोड करें गूगल का यह ऐप

आप में से कई ऐसे एंड्रॉयड यूजर्स होंगे जिनका फोन हेवी हो गया है या फिर बार-बार हैंग हो रहा होगा।
कई बार तो ऐसा भी होता है कि फोन स्लो हो जाता है तो आपके लिए Google ने नया ऐप Files Go लॉन्च कर दिया है। इस एक ऐप की मदद से आप फोन में स्पेस खाली करने, फाइल शेयर जैसे कई काम कर सकते हैं। 

हटाना चाहते है अपने फोन का कचरा तो डाउनलोड करें गूगल का यह ऐपइस ऐप को आसानी से गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप एप्पल के फाइस शेयरिंग ऐप AirDrop की तरह ही काम करता है। इसकी मदद से आप किसी भी एंड्रॉयड डिवाइस में बड़ी-से-बड़ी फाइल शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा आप फोन से डुप्लिकेट फाइल, यूज ना होने वाले ऐप और कम रिजॉल्यूशन वाले वीडियो को आसानी से हटा सकेंगे।

वैसे तो गूगल ने इस ऐप को एंड्रॉयड ओरियो के लाइट वर्जन एंड्रॉयग गो के लिए लॉन्च किया है लेकिन आप इसे एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.0 या इससे ऊपर के किसी भी वर्जन वाले फोन में यूज कर सकेंगे। अच्छी बात यह है कि इसकी साइज सिर्फ 5 एमबी है। इसके जरिए आप अपनी फाइल्स को क्लाउड पर भी स्टोर कर सकते हैं।

 
Back to top button